{"_id":"43ff7726ba1e539b2ea5e0b0b7720274","slug":"shivani-sohni-deepak-fastest-rushed-ramendra-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिवानी, सोहनी, दीपक, रामेंद्र सबसे तेज दौड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिवानी, सोहनी, दीपक, रामेंद्र सबसे तेज दौड़े
ब्यूरो/ अमर उजाला, उरई
Updated Mon, 11 Jan 2016 11:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्लाक स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन सर्वोदय इंटर कालेज के
विज्ञापन
परिसर में किया गया। इसमें ब्लाक के दस संसाधन केद्र व कस्बा के दो दर्जन
विद्यालयों के प्रतिभागियों ने भाग लिया। इसमें एनपीआरसी हरौली के छात्र
प्रथम व एनपीआरसी अटागांव के द्वितीय रहे। वहीं, ऋषभ पब्लिक स्कूल के
प्रतिभागियों का भी खो-खो में दबदबा कायम रहा।
बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता के अंतर्गत 800 मीटर दौड़ में शिवानी प्रथम, दीक्षा द्वितीय, 200 मीटर जूनियर बालिका में दीपिका प्रथम, मोहिनी द्वितीय, 200 मीटर प्राथमिक बालिका मे सोहनी प्रथम, गौरी द्वितीय, 200 मीटर बालक में दीपक प्रथम, रोहित द्वितीय, 100 मीटर जूनियर में रामेंद्र सिंह प्रथम, शैलेंद्र सिंह द्वितीय रहे। समूह गान बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ पर
कस्तूरबा गांधी विद्यालय बंगरा प्रथम, एकल डांस में रक्षा प्रथम, प्रतीक्षा द्वितीय, डांस बालक में सत्यम प्रथम, चेतन द्वितीय, योगासन में पीयूष डेगरे प्रथम, कबड़डी बालिका में आरती कप्तान सिरसा दो गढ़ी प्रथम रहीं। खो-खो प्रतियोगिता में ऋषभ पब्लिक स्कूल के छात्रों का दबदबा रहा। विद्यालय केे छात्रों ने प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन कर तालियां बटोरीं। इस मौके
पर मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री ब्रजेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि खेलकूद प्रतियोगिता से छिपी प्रतिभाएं निखरतीं हैं। ऐसे आयोजनों का होना अति आवश्यक है। खंड शिक्षाधिकारी कमलेश गुप्ता ने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से बच्चों में मानसिक व शारीरिक विकास होता है। एनपीआरसी अमित गुप्ता ने कहा कि खेलकूद प्रतियोगिता एनपीआरसी स्तर से होनी चाहिए। इसके पूर्व खंड
शिक्षाधिकारी ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।
इस दौरान कुलदीप सिंह, अवधेश सिंह, वेदप्रकाश शर्मा, उदय प्रताप सिंह, अखिलेश सविता, मोहित गुप्ता, रामऔतार गौतम, राधेलाल राठौर, अनिल याज्ञिक, ब्रजकिशोर सिंह, राजकुमार आदि मौजूद रहे।
क्रीड़ा प्रतियोगिता कल
कालपी। खंड शिक्षाधिकारी महेश चंद्र शर्मा ने बताया कि 13 जनवरी को ठक्कर बापा इंटर कालेज कालपी के ग्राउंड में एक दिवसीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। बताया कि ब्लाक स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता में कक्षा एक से लेकर कक्षा आठ तक के छात्र, छात्राएं 50 मीटर, 100 मीटर की दौड़ा, खो खो प्रतियोगिता, कबड्डी, गोला फेंक आदि खेलों का प्रदर्शन किया जाएगा। इसमें सफल प्रतियोगी छात्रों को पुरस्कृत किया जाएगा।