फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Shiva lingam grows every year Sureshwar

हर साल बढ़ता है भूरेश्वर महादेव शिविलिंग

Sat, 05 Mar 2016 11:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
अमर उजाला ब्यूरो, उरई Updated Sat, 05 Mar 2016 11:18 PM IST
विज्ञापन
Shiva lingam grows every year Sureshwar
सरावन स्थित भूरेश्वर मंदिर का शिवलिंग। - फोटो : अमर उजाला
माधौगढ़ तहसील क्षेत्र के ग्राम सरावन के भूरेश्वर महादेव मंदिर का शिवलिंग हर वर्ष बढ़ता है। यही वजह है कि शिवलिंग की ऊंचाई 96 सेमी तक पहुंच गई है। शिवरात्रि पर्व पर लाखों श्रद्धालु यहां माथा टेक कर खुद को धन्य मानते हैं। इस शिवरात्रि पर भी यहां बड़ी संख्या में भक्तों के आने की संभावना है। इसे देखते हुए मंदिर प्रशासन ने अभी से मंदिर और शिवलिंग की साफ
विज्ञापन


सफाई और श्रृंगार शुरू करा दिया है। सरावन के राजा वीरेंद्र विक्रम सिंह ने बताया कि मंदिर लगभग 1400 वर्ष पुराना है। रियासत राजा श्रवण देव हस्तिनापुर गए थे। शिव ने स्वप्न देकर गांव में शिवलिंग स्थापित करने को कहा। राजा ने छोटी मूर्ति लेकर आए थे, इसी स्थान पर मूर्ति रख दी थी। शिवलिंग को दूसरी जगह स्थापित कराना चाहा, परंतु मूर्ति नहीं उठी। तभी से
विज्ञापन


यह शिवलिंग इसी जगह स्थापित है। राजा श्रवण के नाम पर गांव का नाम पुराने कागजों में दर्ज है, लेकिन धीरे धीरे गांव का नाम सरावन बन गया।  शिवलिंग सफेद होने के कारण इस मंदिर का नाम भूरेश्वर महादेव पड़ गया। बाराबंकी जिले के रामनगर में स्थित लोधेश्वर महादेव में लाखों कांवरिया जाते हैं। जल चढ़ाकर लौटते वक्त सरावन में स्थित भूरेश्वर महादेव में जल
विज्ञापन
विज्ञापन


चढ़ाने के बाद ही भक्त अपने गांव को जाते हैं। ग्रामीण रोहित सिंह, प्रद्युम्न सिंह, अनिल याज्ञिक, कमलेश राठौर, प्रदीप सिंह बताते हैं कि मंदिर को वर्षों से ऐसे ही देखते आ रहे हैं। मुख्य द्वार

पूर्व, निकास दक्षिण व आगमन उत्तर की ओर है। छत चार खंभों पर है। शिवलिंग को लेकर बताया जाता है कि सुबह, दोपहर व शाम अलग-अलग आभास होता है। शिवरात्रि से मंदिर पर मेला लग जाता है। वहीं, एक माह के लिए रियासत के राजा मेला लगवाते हैं।


शिवरात्रि पर निकलेगी शिवयात्रा
महंत जमुनादास महाराज ने बताया कि महाशिवरात्रि पर सात मार्च को धार्मिक नगरी कालपी में शिवयात्रा निकाली जाएगी। इसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल होंगे। बताया कि मां बलखंडी देवी शक्तिपीठ कालपी धाम से दोपहर एक बजे शिवयात्रा शुरू होगी जो टरननगंज बाजार, रेलवे स्टेशन, यमुना के पावन तट, किले घाट, हरीगंज, बाईपास होकर सायंकाल वपिस होकर मंदिर में समाप्त होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed