{"_id":"5ec56f908ebc3e903c17ebed","slug":"shahar-and-town-markets-open-shoppers-faces-blossom-orai-news-knp5611856183","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्ाहर और कस्बों के बाजार खुले, दुकानदारों के चेहरे खिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्ाहर और कस्बों के बाजार खुले, दुकानदारों के चेहरे खिले
विज्ञापन
युवक को मास्क लगाने की हिदायत देते डीएम एसपी
- फोटो : ORAI
उरई। लॉकडाउन 4.0 में प्रशासन की इजाजत के बाद रेड जोन छोड़कर शहर मुख्यालय सहित कस्बों के बाजारों की खोई रौनक बुधवार को लौटी। कई शर्तों के साथ खुले बाजारों में ज्यादातर लोग जरूरतों का सामान खरीदते नजर आए। दुकानदारों के चेहरे खिले थे तो ग्राहक भी खुश नजर आए। छूट के पहले दिन ज्यादातर दुकानदारों ने मास्क लगाकर बिक्री की। मास्क लगाकर आने वाले ग्राहकों को ही सामान दिया। जिन्होंने मास्क नहीं पहना था, उन्हें लौटा दिया।
पहले दिन कई क्षेत्रों में कुछ दुकानदारों ने गलत रूट की दुकानें खोल लीं, जिन्हें प्रशासनिक अधिकारियों व पुलिस ने बंद कराया। किराना, इलेक्ट्रानिक, कपड़ा आदि बाजारों में लोग कहीं पर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते तो कहीं अवहेलना करते भी नजर आए। ईद नजदीक होने से बाजार खुलने पर कई लोगों ने अपनी खरीदारी शुरू कर दी।
जिलाधिकारी डा. मन्नान अख्तर, पुलिस अधीक्षक डा. सतीश कुमार समेत कई अफसरों ने विभिन्न जगह व्यवस्थाओं का जायजा लिया। डीएम व एसपी ने शहर के घंटाघर, अंबेडकर चौराहा, शहीद भगत सिंह चौराहा व बस स्टैंड के पास की दुकानों का निरीक्षण किया। उन्होंने दुकानदारों को निर्देश दिए कि वे अपनी दुकानों में सोशल डिस्टिेंसिंग का पालन करते हुए मास्क व ग्लब्स पहनें। कोंच, कालपी, जालौन, कदौरा आदि में भी नियमानुसार बाजार खोले गए। वहां तहसील स्तर के अधिकारियंों ने निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को परखा और दिशा-निर्देश दिए।