फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Seven seats will vote today

सात सीटों पर आज होगा मतदान

Thu, 08 Oct 2015 11:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो जालौन
अमर उजाला ब्यूरो जालौन Updated Thu, 08 Oct 2015 11:42 PM IST
विज्ञापन
Seven seats will vote today
जिला पंचायत चुनाव की सात सीटों पर प्रथम चरण का मतदान शुक्रवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच होगा। प्रशासन ने मतदान की सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। मतदान के दौरान सुरक्षा की दृष्टि से आसपास के जिलों से भी फोर्स मंगाई गई है।
विज्ञापन



पुलिसकर्मियों को पोलिंग पार्टियों के साथ मतदान स्थल की सुरक्षा के लिए रवाना कर दिया गया है। अधिकारियों की माने तो सुरक्षा का घेरा इतना चुस्त होगा कि परिंदा भी पर नहीं मार सकेगा।
विज्ञापन



जिले में प्रथम चरण के पंचायत चुनाव में तीन ब्लाकों रामपुरा, कुठौंद व माधौगढ़ की सात सीटों हरौली, कुठौंद, बावली, मई, जगम्मनपुर, गोहन, सिरसाकलार में शुक्रवार को मतदान कराया जाएगा। इन सभी सीटों के लिए गुरुवार को पोलिंग पार्टियां रवाना कर दी गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन



वहीं, मध्य प्रदेश से सटे क्षेत्रों में पुलिस चौकसी बढ़ा दी गई है। सीमाओं पर बैरियर भी लगाए गए हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मतदान के दौरान किसी भी तरह की गड़बड़ी होने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।


एसपी एन कोलांची ने बताया कि पहले चरण के मतदान के दौरान अतिसंवेदन प्लस,  अतिसंवेदनशील व संवेदनशील बूथों पर पुलिस के  साथ भारी तादाद में पीएसी मौजूद रहेगी। उन्होंने बताया कि 15 दरोगा व 200 सिपाही झांसी से व 100 सिपाही कानपुर से चुनाव ड्यूटी में आए है।


इसके अलावा 48 दरोगा व 688 सिपाही जिले में शांतिपूर्ण चुनाव कराने में जुटे है। यही नहीं, सीओ, कोतवाल व थानाध्यक्ष भी गश्त कर शांति व्यवस्था बनाए रखने का प्रयास करेंगे।



इसके अलावा गांव के दस सभ्रांत नागरिकों को भी जिम्मेदारी सौंपी गई है कि वे रात में होने वाली हर गतिविधियों से पुलिस को अवगत कराएं ताकि पुलिस तत्काल मौके पर पहुंचकर कार्रवाई कर सके। उन्होंने बताया कि रिजर्व पुलिस भी मुस्तैद रहेगी। इसके अलावा दमकल गाड़ियां व वज्र वाहन आदि भी गश्त करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed