फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Seven new cases of corona came, active patients became 70

Jalaun News: कोरोना के सात नए केस आए, एक्टिव मरीज 70

Sat, 22 Apr 2023 12:07 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 22 Apr 2023 12:07 AM IST
विज्ञापन
Seven new cases of corona came, active patients became 70
उरई। कोरोना का संक्रमण रुकने का नाम नहीं ले रहा है। शुक्रवार को जिले में कोरोना के सात नए मरीज मिले हैं। जिला प्रशासन की ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक 12 कोराना संक्रमित ठीक भी हुए है। फिलहाल जिले में 70 सक्रिय मरीज हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार को 462 लोगों की एंटीजन और 327 लोगों की आरटीपीसीआर जांच की गई है। कोरोना के सभी मरीज होम आइसोलेशन में है। एल वन और एल टू हॉस्पिटल में सभी बेड खाली है। सीएमओ डॉ. एनडी शर्मा का कहना है कि कोरोना के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। शुक्रवार को सात नए मरीज आने के बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट है। नए मरीजों की कांटेक्ट ट्रेसिंग की जा रही है। रेलवे स्टेशन पर बाहर से आने वाले यात्रियों की जांच के लिए टीम लगाई गई है। कहा कि कोरोना के बढ़ते केसों को देखते हुए मास्क अनिवार्य रूप से पहनना शुरू कर दें। भीड़भाड़ वाले स्थान पर बिना मास्क के न जाए। किसी तरह की समस्या होने पर तत्काल चिकित्सक के पास आकर सलाह लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed