{"_id":"61be1e312c81182397430b1b","slug":"sepahi-orai-news-knp67032392","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिपाही ने अतिरिक्त दहेज की मांग कर तोड़ी थी शादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिपाही ने अतिरिक्त दहेज की मांग कर तोड़ी थी शादी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जालौन। अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी न होने पर शादी तोड़ने के आरोपी सिपाही को कोतवाली थाना पुलिस ने फतेहपुर सिंह से गिरफ्तार कर लिया। शनिवार को पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया। वहां से न्यायिक हिरासत में उसे जेल भेज दिया गया।
कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले की युवती का विवाह शहर में ही सब्जी मंडी के पास रहने वाले शिवम के तय हुआ था। 10 अगस्त 2020 को गोद भराई की रस्म कामाख्या देवी मंदिर पहाड़पुरा में हुई थी। युवती के पिता का कहना था कि उन्होंने वर पक्ष को पांच रुपये दिए थे। शादी 20 जून 2021 को होना तय था। उन्होंने बेटी की शादी की पूरी तैयारी कर ली थी। गेस्ट हाउस भी बुक करा लिया था। इसी बीच शिवम की पुलिस विभाग में सिपाही की नौकरी लग गई। उसकी तैनाती फतेहपुर में हो गई। इधर, फरवरी 2021 में शिवम की बहन की सगाई थी। वह भी परिवार के साथ कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। आरोप है कि वहां शिवम ने उनकी बेटी का शोषण किया। उसके बाद अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर शादी तोड़ दी।
पिता के मुताबिक एसपी के आदेश पर कोतवाली थाना पुलिस ने करीब छह महीने पहले उनकी रिपोर्ट दर्ज की थी। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी सिपाही शिवम बादल को फतेहपुर से गिरफ्तार कर जालौन लाया गया। यहां उसे कोर्ट में पेश किया। वहां से न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।