फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Sentenced prisoners in the district jail death

सजायाफ्ता कैदी की जिला जेल में मौत

Mon, 04 Jul 2016 11:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
अमर उजाला ब्यूरो, उरई Updated Mon, 04 Jul 2016 11:35 PM IST
विज्ञापन
Sentenced prisoners in the district jail death
Jail
युवक की हत्या में आजीवन कारावास की सजा काट रहे एक 45 वर्षीय कैदी की जिला अस्पताल में रविवार की देर रात मौत हो गई। सूचना मिलते ही जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। जेल प्रशासन ने कोतवाली पुलिस को सूचना दी। कैदी के परिजनाें ने जेल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाकर पूरे मामले की जांच की मांग की है। जालौन कोतवाली के गांव सिंकरी राजा निवासी चंद्रपाल सिंह उर्फ
विज्ञापन


बबलू (45) पुत्र समरजीत ने वर्ष 2002 में गांव के ही बांकेबिहारी की जमीनी विवाद को लेकर हत्या कर दी थी। कोर्ट के फैसले में उसे दोषी ठहराया गया था। लिहाजा वह आजीवन कारावास की सजा काट रहा था। करीब छह माह पहले उसकी हालत बिगड़ी तो जेल के डाक्टर ने उसे जिला अस्पताल में दिखाया। यहां उसे एपेंडिक्स की बीमारी बताई गई थी। इलाज चलता रहा लेकिन उसे आराम नहीं मिला तो डाक्टरों
विज्ञापन


ने एक सप्ताह पहले उसे कानपुर रेफर कर दिया था। आरोप है कि बावजूद इसके जेल प्रशासन ने उसे कानपुर इलाज के लिए नहीं भेजा रविवार की देर रात कैदी की अचानक हालत बिगड़ गई। जेल प्रशासन ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस अस्पताल पहुंची और आवश्यक कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतक कै दी के भाई जितेंद्र व राजकुमार ने जेल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए बताया कि वह 8 दिन पहले ही भाई से मिलने जेल गए थे। तब भी उसने दर्द की बात कही थी। फिर भी जेल प्रशासन ने उसको इलाज के लिए नहीं भेजा। वहीं इस बावत जेल प्रशासन का कहना है कि उन्हाेंने प्रतिसार निरीक्षक से सुरक्षा मांगी थी वह न मिल पाने से विलंब हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed