फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   SE asked for the answer to EXEN

एसई ने एक्सईएन से मांगा जवाब

Mon, 26 Sep 2016 11:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
अमर उजाला ब्यूरो, उरई Updated Mon, 26 Sep 2016 11:25 PM IST
विज्ञापन
SE asked for the answer to EXEN
ट्रेन रोके गुस्साए छात्र। - फोटो : अमर उजाला
स्टेशन रोड स्थित बेरी वाले बाबा की मजार के पास सोमवार की सुबह बिजली तार की चपेट में आकर हुई किशोर की मौत मामले में बिजली विभाग के अधीक्षण अभियंता एसएस प्रसाद ने एक्सईएन रमेश चंद्रा को लापरवाही बरतने पर नोटिस जारी किया। कहा है कि निर्देश के बाद भी आखिर शहर में एचटी लाइनों में गार्डिंग व एलटी लाइनों में फंटी क्यों नहीं
विज्ञापन


लगवाई गईं। उन्होंने हादसे के लिए जिम्मेदार अधिकारी का जांच कर नाम भेजने के निर्देश दिए हैं। ऐसा न होने पर कार्रवाई के लिए उच्च अधिकारियों को संस्तुति भेजने की चेतावनी भी दी है। अधीक्षण अभियंता ने एक्सईएन रमेश चंद्रा को भेजे पत्र में कहा है कि स्टेशन रोड पर जो हादसा हुआ है उसे रोका जा सकता था। अगर वहां पर गार्डिंग होती तो
विज्ञापन


यह दुर्घटना टल सकती थी। कहा कि शहर में रोड क्रासिंग, सार्वजनिक स्थल, भीड़ वाले इलाके से गुजर रहे 11 केवी तारों की गार्डिंग व एलटी लाइनों में फंटी बंधवाने के लिए लगातार निर्देश दिए गए, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। दो माह पूर्व भी तुलसी धाम व टाउन हाल के पास भी इसी तरह की घटना हुई थी। इसके बाद भी निर्देशित कार्यवाही का न करना लापरवाही
विज्ञापन
विज्ञापन


है। तुलसीधाम के समीप हुई घटना के बाद उनके व अधीनस्थों द्वारा कार्रवाई क्यों नहीं की गई। एसई ने एक्सईएन से कहा कि घटना के बारे में जांच करके  एक सप्ताह के अंदर रिपोर्ट दें और ाटना के लिए जिम्मेदार अधिकारी का नाम भी संस्तुति सहित भेजें। ऐसा न करने पर उनके खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति कर दी जाएगी।

त्योहारों के मद्देनजर बदलें जर्जर तार
हादसे के बाद एसई एसएस प्रसाद ने फिर से एक्सईएन रमेश चंद्रा को निर्देश दिए कि आने वाले दिनों में नवदुर्गा पूजा, दशहरा, मुहर्रम, दीपावली के मद्देनजर शहर में एचटी लाइनों की गार्डिंग व एलटी लाइनों में फंटी बंधवाएं।

छात्र की मौत पर जताया आक्रोश
दलित संघर्ष मोर्चा की बैठक संगठन कार्यालय में आयोजित की गई। इसमें छात्र शिवम् की मौत पर बिजली अफसरों के खिलाफ आक्रोश जताया। कहा गया कि जनपद में जर्जर तार आएदिन टूट कर गिर रहे हैं, लेकिन बिजली विभाग इन्हें ठीक नहीं करा रहा है। जिलाध्यक्ष पंकज सहाय ने कहा कि बिजली विभाग की लापरवाही हद से ज्यादा बढ़ गई है।उन्होंने कार्रवाई की मांग की। बैठक में नरेंद्र प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे।

रेल यातायात बाधित होने से यात्री हुए परेशान
साबरमती ट्रेन को रोके जाने से रेलवे का यातायात भी करीब दो घंटे तक बाधित रहा। इस दौरान न तो ट्रेन जा सकी और न ही कानपुर की ओर से ट्रेनें आ सकी। कानपुर की ओर से आने वाली कुछेक ट्रेनें को आउटर व आटा रेलवे स्टेशन पर खड़ा रखना पड़ा। इससे रेल यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।  

कपड़े प्रेस कर पढ़ा रहे थे बेटे को
एचटी लाइन के तारों में उलझ कर हुई छात्र की मौत से परिजन गमगीन है। सूत्रों की मानें तो परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक न होने केे चलते  पिता बालकिशुन कपड़ों में प्रेस करके घर का खर्च चलाते हैं। उसी से बेटे को पढ़ा रहे थे।

चार दिन पहले खरीदी थी साइकिल
शिवम की मौत ने परिजनों को झंकझोर कर रख दिया है। परिजनों की मानें तो शिवम पढ़ाई में होशियार था। इस कारण परिजनों ने कोचिंग जाने के लिए उसे चार दिन पहले ही बाजार से नई साइकिल दिलाई थी।


सिटी मजिस्ट्रेट की गाड़ी तोड़ने का प्रयास
घटना से छात्र इतने आक्रोशित थे कि वह किसी की सुनने को तैयार नहीं थे। प्रशासन द्वारा पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता न दिए जाने से छात्रों का आक्रोश बढ़ता चला गया। दर्जनों छात्रों ने पथराव किया तो वहीं कुछेक ने सिटी मजिस्ट्रेट की गाड़ी तोड़ने की कोशिश की, लेकिन पुलिस बल ने खदेड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed