फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   SDM,woman,DM,co,doctor

महिला उत्पीडन के मामले में लापरवाही बर्दाश्त नहीं

Wed, 25 Aug 2021 11:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 25 Aug 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
SDM,woman,DM,co,doctor
ाशीराम कॉलोनी में महिला आयोग की सदस्य डॉ कंचन जायसवाल संबोधित करती - फोटो : ORAI
उरई। राज्य महिला आयोग की सदस्य डॉ कंचन जायसवाल की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में महिला उत्पीड़न की रोकथाम एवं पीड़ित महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाये जाने के संबंध में जनसुनवाई हुई।
विज्ञापन

सबसे पहले उन्होंने पिछली जनसुनवाई में आए प्रार्थनापत्रों के निस्तारण की जानकारी की। बताया गया कि जो मामले आए थे उनका निस्तारण कर दिया गया। उन्होंने पिछले माह महिला हेल्पलाइन 181 में आए शिकायतीपत्रों की समीक्षा की। बताया गया जिसका समय निस्तारण कर दिया गया। आज जनसुनवाई के दौरान कुल दस मामले आए। जिसमें घरेलू हिंसा, पारिवारिक उत्पीडन, मारपीट तथा अन्य प्रकार के मामले थे। डॉ जायसवाल ने महिला थानाध्यक्ष को मौके पर जाकर निस्तारित करने के निर्देश दिए। उन्होंने यह भी कहा कि महिलाओं से संबंधित जो भी शासन की योजनाएं आती है उसे प्राथमिकता के आधार पर महिलाओं को उसका लाभ दिया जाए। इसमें किसी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जनसुनवाई में नगर मजिस्ट्रेट एसके शुक्ला, सीओ सिटी संतोष कुमार, जिला प्रोबेशन अधिकारी डॉ अमरेंद्र कुमार, समाज कल्याण अधिकारी लालजी यादव, महिला थानाध्यक्ष नीलेश कुमारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

----------------
फोटो-21-कांशीराम कालोनी में जानकारी देती महिला आयोग की सदस्य डॉ कंचन जायसवाल। संवाद
महिलाओं को मिले सरकारी योजनाओं का लाभ
उरई। राज्य महिला आयोग की सदस्य डॉ कंचन जायसवाल की मौजूदगी में बुधवार मुख्यमंत्री बालसेवा योजना, महिलाओं से संबंधित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं विषयक जागरुकता शिविर का आयोजन कांशीराम कालोनी में किया गया। डॉ जायसवाल ने जनचौपाल में आए आवेदनपत्रों को गंभीरतापूर्वक सुनकर संबंधित विभागों को निस्तारित करने के लिए अग्रसारित किया। उन्होंने कहा कि महिलाएं जागरूक रहे ताकि शासन की योजनाएं का लाभ ले सके। उन्होंने आयुष्मान कार्ड एवं राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत महिलाओं को छोटे-छोटे उद्योग स्थापित कर लाभ ले। उन्होंने मुख्यमंत्री बालसेवा योजना के संबंध में भी अवगत कराया तथा कहा कि इस योजना के अंतर्गत जिन बच्चों की उम्र 18 वर्ष से कम हो तथा उसके माता-पिता कोरोना काल में मृत हो जाने के बाद चार हजार रुपये की धनराशि प्रतिमाह दी जाएगी। इस दौरान पालिकाध्यक्ष अनिल बहुगुणा, जिला प्रोबेशन अधिकारी डॉ अमरेंद्र कुमार, ईओ विमलापति, जिला सूचना अधिकारी केबी मिश्रा, महिला थानाध्यक्ष नीलेश कुमारी आदि मौजूद रही। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed