फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   SDM,tax,DM,ex block prumukh,may 15

वसूली लक्ष्य में पिछड़ने पर कदौरा ईओ को फटकार

Sat, 05 Jun 2021 11:37 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 05 Jun 2021 11:37 PM IST
विज्ञापन
SDM,tax,DM,ex block prumukh,may 15
उरई। कर करेत्तर एवं राजस्व वसूली की माह मई की समीक्षा बैठक जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट सभागार में हुई। बैठक में अधिशाषी अधिकारी कदौरा की वसूली असंतोषजनक मिलने पर नाराजगी जाहिर कर चेतवानी दी। उन्होंने सभी नगर पालिका एवं नगर पंचायतों के अधिशाषी अधिकारियों को निर्देश दिया कि लक्ष्य के सापेक्ष शत प्रतिशत वसूली के निर्देश दिए। बैठक में अपर जिलाधिकारी पूनम निगम, नगर मजिस्ट्रेट, जिला सूचना अधिकारी सुनील कुमार शुक्ला, उपजिलाधिकारी जालौन गुलाब सिंह आदि मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन

-----
धीमी गति से वैक्सीनेशन पर डीएम नाराज
उरई। जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट सभागार में कोविड 19 रोकथाम संबंधी बैठक हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि नदीगांव में वैक्सीनेशन का कार्य संतोषजनक नहीं है। उन्होंने निर्देश दिए कि अपर मुख्य चिकित्साधिकारी इन गांवों में नई चिकित्सा टीमों का गठन कर भेजे। बैठक में उन्होंने खंड विकास अधिकारी महेवा को निर्देश दिए कि नून नदी में होने वाले कार्य में 6 ग्राम पंचायतों से मनरेगा के मजदूरों से कार्य कराये जाए। तथा कम से कम 100 मजदूरों को रोजगार दिया जाए। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी डा. अभय कुमार श्रीवास्तव, मुख्य चिकित्साधिकारी डा. ऊषा सिंह आदि मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed