{"_id":"6159f33b8ebc3e372c0703ca","slug":"sdm-muslim-co-gate-arrest-orai-news-knp656105896","type":"story","status":"publish","title_hn":"आठवे दिन सुलझा खानकाह दरगाह का विवाद, खुली दरगाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आठवे दिन सुलझा खानकाह दरगाह का विवाद, खुली दरगाह
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कालपी। खानकाह मोहम्मदिया दरगाह की नई तथा पुरानी इंतजामियां कमेटी के बीच चला आ रहा विवाद प्रशासन की पहल पर आठवें दिन सुलझ गया। पुरानी कमेटी के पदाधिकारियों ने नई कमेटी के अध्यक्ष सज्जादा नशीन सैयद गयासुद्दीन मियां को दरगाह व मस्जिद की चाबियां सौंप दी।
बता दें कि उत्तर प्रदेश सेंट्रल सुन्नी वक्फ बोर्ड ने अगस्त 2021 में सैयद गयासुद्दीन मियां के अध्यक्ष के तौर पर नई समिति को खानकाह मोहम्मदिया कालपी का रजिस्ट्रेशन कर दिया गया था। पुरानी कमेटी का पंजीयन समाप्त हो चुका था। पर चार्ज न मिलने के कारण दोनों कमेटियों के बीच में तनाव चल रहा था। 26 सितंबर को पुरानी कमेटी तथा नई कमेटी के समर्थक तथा पदाधिकारी के बीच में दरगाह परिसर में विवाद हो गया था। इस मामले में दोनों पक्षों पर रिपोर्ट दर्ज करके पुलिस प्रशासन ने 27 लोगों को गिरफ्तार किया गया था। तब से लेकर अभी तक दरगाह में तनाव का माहौल था। दरगाह में धार्मिक गतिविधियां भी ठप हो गई थी। दरगाह परिसर में पुलिस बल तैनात था। प्रशासन लगातार विवाद को सुलझाने का प्रयास कर रहा था। रविवार को जिला प्रशासन की पहल पर महारारा शरीफ के सज्जादा नशीन सैयद सिबतोन हैदर को बुलवाया गया। साथ ही उप जिलाधिकारी कौशल कुमार, क्षेत्राधिकारी वीरेंद्र कुमार श्रीवास्तव व कोतवाल संतोष सिंह की मौजूदगी में विवाद को सुलझा गया। प्रशासनिक अधिकारी व धर्म गुरुओं के समक्ष नई कमेटी के अध्यक्ष सैयद गयासुद्दीन मियां को पुरानी कमेटी के अध्यक्ष हाजी मदे ख़ान एवं 6 सदस्यों ने दरगाह कि की सभी चाबियां सौंप दी गई। इसके बाद प्रशासन ने मेन गेट का ताला खोल दिया। गेट का ताला खुलते ही दरगाह में सैयद गयासुद्दीन मियां समेत तमाम धर्मगुरु एवं अकीदतमंद ने फ ातिहा पढ़ा एंव क्षेत्र में खुशहाली तथा दरगाह के तरक्की के लिए दुआ की गई। इस दौरान उपस्थित लोगों को प्रसाद का वितरण किया गया। नवनियुक्त अध्यक्ष मौलाना सैयद गयासुद्दीन मियां ने दरगाह में अपनी देखरेख में धार्मिक गतिविधियां शुरू करा दी है। मुफ्ती मौलाना अशफाक अहमद बरकाती समेत बड़ी संख्या में अकीदतमंद मौजूद थे। दरगाह शरीफ के खुलते ही अकीदत मंदो का जाना आना शुरू हो गया वहीं प्रशासन ने भी राहत की सांस ली है। एसडीएम कौशल कुमार ने बताया कि शांति पूर्ण ढंग से विवाद का निस्तारण करा दिया गया है।