{"_id":"61cf4a47be14c375975e15dc","slug":"sdm-mla-cm-team-mobile-orai-news-knp6728054186","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्मार्ट फोन मिलने से आशा वर्कर बेहतर काम कर सकेंगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्मार्ट फोन मिलने से आशा वर्कर बेहतर काम कर सकेंगी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उरई। सीएम योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ से प्रदेश की आशा वर्करों को स्मार्ट फोन प्रदान करने की शुरूआत की। इसका सजीव प्रसारण विकास भवन में देखा गया। इसके साथ ही जनपद की 20 आशा वर्करों को स्मार्ट फोन वितरित किए गए।
सदर विधायक गौरीशंकर वर्मा ने कहा कि सरकार स्वास्थ्य सेवाओं बेहतर कर रही है। स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को भी स्मार्ट बना रही है। आशा वर्कर को स्मार्ट फोन वितरण करना अच्छा कदम है। इससे आशा कार्यकर्ता के काम में पारदर्शिता आएगी और उनको भी सहूलियत होगी।
सीडीओ डॉ. अभय कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि आशा वर्कर की समुदाय में काम करने की जिम्मेदारी होती है, इसे बेहतर ढंग से निभाएं। सीएमओ डॉ. एनडी शर्मा ने कहा कि कोरोना का नया वैरिएंट देश में दस्तक दे चुका है। ऐसे में आशा कार्यकर्ता निगरानी समितियों में सक्रियता से कार्य करें और ज्यादा से ज्यादा लोगों को कोरोना वैक्सीन की दोनो डोज लगवाएं। एनएचएम के डीपीएम डॉ प्रेम प्रताप सिंह ने बताया कि जिले में कुल 810 आशाओं को स्मार्ट फोन दिए जाने हैं। इसमें 775 ग्रामीण क्षेत्र की आशाएं हैंए जबकि 35 शहरी क्षेत्र की आशाएं हैं। इस दौरान अरविंद चौहान, एडीएम पूनम निगमए एसीएमओ डॉ. वीरेंद्र सिंह, डॉ. एसडी चौधरी, डॉ. संजीव प्रभाकर, सीएमएस डॉ अविनेश कुमेार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
------------------
नौ ब्लाकों में इस तरह से होगा वितरण
ब्लाक का नाम स्मार्ट फोन का वितरण
डकोर 94
पिंडारी (कोंच) 85
बाबई (महेबा) 38
छिरिया (जालौन) 54
माधौगढ़ 85
रामपुरा 65
नदीगांव 118
कदौरा 141
कुठौंद 95
शहरी क्षेत्र 35
---------------------------------
कुल 810
---------------------------------
स्मार्ट होंगी आशा वर्कर
डिस्ट्रिक्ट कम्युनिटी प्रोसेस मैनेजर डॉ. धर्मेद्र कुमार ने बताया कि आज जनपद स्तर पर 20 आशा कार्यकर्ताओं को स्मार्ट फोन वितरित किए गए हैं। कल तक सभी अन्य आशा कार्यकर्ताओ को स्मार्ट फोन मुहैया करा दिए जाएंगे। स्मार्ट फोन से आशाओं के काम में दक्षता आएगी। यही नहीं आशाओं को हर महीने फोन के रिचार्ज के लिए 200 रुपये मिलेंगे। आशा कार्यकर्ता अब तक जो काम कागज पर करती थीं ए वह अब स्मार्ट फोन में करेगी। अब कार्यक्रम के हिसाब से फोन पर विभिन्न एप तैयार किए गए हैं, इससे उनका काम जल्दी और सहूलियत भरा होगा।
--------------------
फोटो-27-सुनीता।
रोजाना दे सकेंगे मोबाइल पर अपडेट
उरई। शांतिनगर की आशा वर्कर सुनीता का कहना है कि स्मार्ट फोन मिलने से खुशी हो रही है। अब काम में सहूलियत होगी। रोजाना का अपडेट मोबाइल पर ही दिया जा सकेगा। कागज आफिस लेकर जाने की जरूरत नहीं होगी। धीरे धीरे मोबाइल चलाना सीख लेंगे।
-----------------
फोटो-28-पूनम।
रिचार्ज का खर्च मिलना अच्छा कदम
रामनगर की आशा वर्कर पूनम वर्मा का कहना है कि मोबाइल के साथ साथ 200 रुपये हर महीने रिचार्ज को भी मिलेंगे। यह अच्छी योजना है। इसमें कई विभागीय एप है, जिन पर सीधे काम करने की सुविधा है। धीरे धीरे काम करना काफी सरल हो जाएगा।