{"_id":"6a6263e2e9a88f9f1809a1d6","slug":"sdm-furious-upon-seeing-waterlogging-at-fertilizer-center-orai-news-c-224-1-ori1005-147237-2026-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: खाद केंद्र पर जलभराव देखकर भड़के एसडीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: खाद केंद्र पर जलभराव देखकर भड़के एसडीएम
विज्ञापन
इंपैक्ट
फोटो-32- पीसीएफ खाद केंद्र का निरीक्षण करते एसडीएम अभिनव कुमार। संवाद
फोटो-33-अमर उजाला में 22 जुलाई को प्रकाशित खबर। संवाद
मंडी सचिव को साफ-सफाई के निर्देश, किसानों से संवाद कर जानीं समस्याएं
संवाद न्यूज एजेंसी
कोंच। खाद वितरण केंद्रों पर अव्यवस्था और जलभराव की खबर प्रकाशित होने के बाद प्रशासन हरकत में आ गया। गुरुवार को एसडीएम अभिनव कुमार ने मंडी परिसर स्थित पीसीएफ खाद केंद्र का निरीक्षण किया और केंद्र पर मिली खामियों पर नाराजगी जताते हुए तत्काल सुधार के निर्देश दिए। उन्होंने मंडी सचिव को साफ-सफाई कराने और केंद्र प्रभारी को किसानों को बिना किसी परेशानी के खाद उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान एसडीएम ने केंद्र परिसर में जलभराव और गंदगी देखकर नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने तत्काल मंडी सचिव सोनू को सफाई व्यवस्था दुरुस्त कराने के निर्देश दिए। केंद्र प्रभारी कमलेश कुमार से कहा कि खाद वितरण में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
बता दें कि 22 जुलाई के अंक में अमर उजाला ने खाद केंद्रों पर जलभराव, ई-पॉस मशीन की दिक्कतों और बदहाल वितरण व्यवस्था को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। खबर का संज्ञान लेते हुए एसडीएम ने मौके पर पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और कमियों को तत्काल दूर कराने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान एसडीएम ने केंद्र पर मौजूद किसानों से भी बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने भरोसा दिलाया कि खाद वितरण व्यवस्था को सुचारु बनाया जाएगा ताकि किसानों को अनावश्यक चक्कर न लगाने पड़ें। एसडीएम ने बताया कि केंद्र का निरीक्षण कर जरूरी निर्देश केंद्र प्रभारी दिए गए है। यूरिया की 200 बोरी उपलब्ध मिली जबकि डीएपी का स्टॉक खत्म हो गया था जिसके लिए केंद्र प्रभारी द्वारा डिमांड भेज दी गई है।