फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   SDM,CDO,mla,DM,collage

मेलें में 24 लाभार्थियों को बाटे के गए दो-दो लाख के ऋण

Fri, 29 Oct 2021 12:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 29 Oct 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
SDM,CDO,mla,DM,collage
कीआईसी मैदान में अमृत महोत्सव दीपावली मेले में ब्यूटी पार्लर संचालिका को प्रशस्ति पत्र देते विध - फोटो : ORAI
उरई। अमृत महोत्सव पर राजकीय इंटर कालेज मैदान में विकास मेले का शुभारंभ जिलाधिकारी व जनप्रतिनिधियों ने फीता व दीप प्रज्जवलित कर किया। मेले में स्कूलों के छात्र-छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

इस दौरान डीएम प्रियंका निरंजन ने दीपोत्सव मेले में लगाए गए स्टॉल स्ट्रीट बेंडर, पथ विक्रेताओं, प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना, महिला स्वयं सहायता समूह, मिशन रोजगार, संचारी रोग से बचाव व वैक्सीनेशन, अग्निकांड से बचाव हेतु लगे स्टॉलों का अवलोकन किया। दीपोत्सव मेले में स्वत: रोजगार से 24 लाभार्थियों को प्रति लाभार्थी को दो लाख की धनराशि बैंकों द्वारा वितरण की गईा। डूडा विभाग द्वारा 10 सहायता समूह को 10-10 हजार प्रति समूह रिवालविंग फंड वितरण किया। कौशल विकास एवं प्रशिक्षण सेवायोजन के माध्यम से 121 लाभार्थियों का विभिन्न कंपनियों द्वारा चयन किया गया। उन्होंने कहा कि विकास दीपोत्सव मेले में पथ विक्रेताओं व विभिन्न वर्गों के व्यापारियों के लिए आजीविका के अवसर प्रदान किया गया हैं। ताकि अर्थव्यवस्था को गति मिलेगी। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी डा. अभय कुमार श्रीवास्तव, जिला विकास अधिकारी सुभाष चन्द्र त्रिपाठी, जिला पंचायत राज अधिकारी अवधेश कुमार, अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका उरई विमलापति, आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

-----------------
मेले का लाभ आम जनता को: नरेन्द्र सिंह
कालपी। नगर पालिका परिषद की ओर से एमएसबी इंटर कॉलेज के मैदान में आयोजित किए गए दीपावली मेले का उद्घाटन विधायक नरेंद्र सिंह जादौन, नगर पालिकाध्यक्ष बैकुंठी देवी, एसडीएम कौशल कुमार ने संयुक्त रूप से किया। उद्घाटन कार्यक्रम में नगर के आर्य इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राओं के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधायक नरेंद्र सिंह जादौन ने कहा कि सरकार के निर्देश पर जनहित की तमाम कल्याणकारी योजना चलाई जा रही है। जिसमें आम जनता को लाभ पहुंच रहा है। नगर पालिका परिषद की ओर से पिछले दिनों स्वयं निधि योजना के तहत लाभार्थी छोटे दुकानदारों, रेहड़ी, पटरी वालों को रोजगार के लिए बैंकों से ऋण उपलब्ध कराया गया है। रेहड़ी पटरी वालों के लिए मेला ग्राउंड में जगह आवंटित की गई है। वह अपनी-अपनी दुकानों को सजाने की व्यवस्था कर रहे है। एसडीएम कौशल कुमार ने बताया कि मेला ग्राउंड में सभी प्रकार की वस्तुओं की खरीदारी आसानी से होगी। नगर पालिका अध्यक्ष बैकुंठी देवी ने बताया कि चार नवंबर तक चलने वाले मेले में दुकानदारों, ग्राहकों को पूरी सुविधा प्रदान कराई जाएगी। दीपावली मेले में रंग बिरंगे सामानों की दुकानें झूले, सामानों की दुकानों के अलावा श्रम विभागए चिकित्सा विभाग, आंगनवाड़ी, खाद्य विभाग समेत तमाम सरकारी विभागों के द्वारा अपने अपने विकास के पंडाल सजाए गए हैं। समारोह का संचालन शिक्षिका ज्योति शुक्ला के द्वारा किया गया। इस दौरान पालिकाध्यक्ष प्रतिनिधि जगजीवन अहिरवारए आर्य कन्या इंटर कालेज की प्रिंसिपल नुजहत जहां, अवर अभियंता बृजेंद्र कुमार, राम भवन सिंह, सुनील कुमार राजपूत, हरिभूषण सिंह चौहान, शिशुपाल सिंह यादव, सरफराज खान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed