{"_id":"62a23baf0cc7187251653938","slug":"sdm-cdo-adm-dm-media-prabhari-orai-news-knp701529325","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिलाओं से जुड़ीं योजनाएं धरातल पर उतारना प्राथमिकता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिलाओं से जुड़ीं योजनाएं धरातल पर उतारना प्राथमिकता
विज्ञापन
कोषागार में कार्यभार ग्रहण करती नवागत डीएम चांदनी सिंह।
- फोटो : ORAI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उरई। नवागत डीएम चांदनी सिंह ने गुरुवार को मुख्य कोषागार पहुंचकर पदभार ग्रहण किया। इसके बाद कलक्ट्रेट पहुंचकर अधिकारियों से मुलाकात की फिर मीडिया से मुखातिब हुईं। पत्रकारों के साथ चर्चा में उन्होंने कहा कि उनकी प्राथमिकता महिलाओं से जुड़ी योजनाओं को धरातल पर क्रियान्वित करवाना है। इन योजनाओं के माध्यम से जल्द ही सभी क्षेत्र में महिलाएं आगे बढ़ेंगी और वे नेतृत्व भी करेंगी।
उन्होंने कहा कि प्रत्येक गरीब के दरवाजे तक शासन की योजनाओं को पहुंचाना तथा उसका लाभ उन्हें समय पर दिलाना उनकी प्राथमिकता होगी। मुख्यमंत्री की प्राथमिकता वाले सभी योजनाओं को शत-प्रतिशत धरातल पर उतारने का कार्य किया जाएगा। 2013 बैच की आईएएस चांदीन सिंह मूलत: देहरादून की रहने वाली हैं। इससे पहले ज्वाइंट मजिस्ट्रेट मथुरा, सीडीओ बागपत और फतेहपुर जनपद में तैनात रहीं हैं। उन्होंने कहा कि योजनाओं का लाभ पात्रों को दिलाने के लिए अधिकारी सजग रहें। आमजन को योजनाओं की जानकारी दें। इसके लिए अधिकारी अपडेट रहें। इसमें लापरवाही न बरतें। कहा कि कोरोना संक्रमण का खतरा अभी टला नहीं है इसको लेकर सतर्कता बरतें। इस दौरान एडीएम वित्त एवं राजस्व पूनम निगम, एडीएम नमामि गंगे विशाल यादव, सिटी मजिस्ट्रेट कुंवर वीरेंद्र मौर्य, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट अंकुर कौशिक, वरिष्ठ कोषाधिकारी आशुतोष चतुर्वेदी आदि सहित अधिकारी मौजूद रहे।
इसके बाद डीएम ने कलक्ट्रेट परिसर में स्थित विभिन्न पटलों व अधिकारी कार्यालयों का निरीक्षण किया। उन्होंने साफ सफाई को दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। उन्होंने अभिलेखागार के निरीक्षण के दौरान अभिलेखों को व्यवस्थित न पाने पर नाराजगी व्यक्त की। एडीएम वित्त एवं एडीएम नमामि गंगे, सूचना कार्यालय का भी निरीक्षण किया। डीएम ने कान्हा गोशाला पहुंचकर औचक निरीक्षण किया। गोशाला में लगभग 250 मवेशी मिले। जिस पर प्रसन्नता जाहिर की और गोशालाओं की व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश दिए। साथ ही यह निर्देश दिए कि स्थापित बायोगैस को यथाशीघ्र संचालित करें।
विज्ञापन
---------------------------------
फोटो संख्या-22- डीसीए ने डीएम प्रियंका निरंजन को दी विदाई। संवाद
खेलों के लिए योगदान के लिए प्रियंका की सराहना
उरई। बस्ती जनपद स्थानांतरण होने पर डीएम प्रियंका निरंजन के कार्यकाल के दौरान उत्कर्ष कार्यों और खेलों को प्रोत्साहन करने की लगन की सराहना करते हुए जिला क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से विदाई दी गई। इस मौके पर उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के उपाध्यक्ष श्यामबाबू, सुरेश निरंजन भैयाजी, विकास कुमार, प्रदीप सिरोठिया, शरद शर्मा, उदयवीर सिंह, डॉ अविनाश, श्रीकांत वर्मा आदि रहे। (संवाद)
उधर, जालौन जन उपकार सेवा समिति के अध्यक्ष डॉ. चौधरी जयकरण सिंह एवं समिति सदस्यों ने उरई में जालौन बाई पास चौराहे पर शिवाजी महाराज की मूर्ति स्थापित करने और चौराहे का नाम संभाजी शिवा जी चौराहा करने के लिए आवेदन दिया था। इसे तत्कालीन डीएम प्रियंका निरंजन स्वीकार कर लिया था। समाज सेवी चौ. जयकरण सिंह खरुसा से मूर्ति डोनेट करने के लिए कहा। इसके बाद समाजसेवियों ने शिवाजी की प्रतिमा भेंट की। प्रतिमा का अनावरण बुधवार को डीएम प्रियंका निरंजन ने किया। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष घनश्याम अनुरागी, सदर विधायक गौरी शंकर वर्मा, विधायक माधौगढ़ विधायक मूलचंद्र निरंजन आदि भी मौजूद रहे।