{"_id":"58499cef4f1c1be15944a30d","slug":"sdm-caught-by-soil-laden-tractor","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसडीएम ने पकड़ा मिट्टी लदा ट्रैक्टर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसडीएम ने पकड़ा मिट्टी लदा ट्रैक्टर
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
Updated Thu, 08 Dec 2016 11:18 PM IST
विज्ञापन
मिट्टी के ट्रैक्टर से कागज देखते एसडीएम।
- फोटो : अमर उजाला
कोंच। जन चौपालों में हिस्सा लेने जा रहे अधिकारियों को सड़क पर मिट्टी लदा एक ट्रैक्टर दिखाई दिया। इसे रोककर उन्होंने जरूरी कागजात मांगे लेकिन ड्राइवर कागजात नहीं दिखा सका। इससे उन्होंने ट्रैक्टर कोतवाली में दाखिल करा दिया।
विज्ञापन
मिट्टी के अबैध खनन का धंधा कोंच इलाके में गुलजार होने के बीच गुरुवार को अधिकारियों ने एक और मामला पकड़ लिया। जन चौपाल में नदीगांव इलाके की ओर जाते वक्त एसडीएम मोईन उल इस्लाम व तहसीलदार भूपाल सिंह ने ग्राम भदेवरा के पास सड़क पर दौड़ रहे एक ट्रैक्टर को रोक कर देखा तो उसमें मिट्टी भरी थी। उन्होंने खनन से संबंधित कागजात जब मांगे तो ड्राइवर कागज नहीं दिखा सका। एसडीएम ने ट्रैक्टर को कोंच कोतवाली में दाखिल करा दिया है।
विज्ञापन
