फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Scorpions in the brick bite by biking the bike

बाइक को टक्कर मारकर ईंट के चट्टे में घुसी स्कार्पियों

Sun, 03 Dec 2017 10:49 PM IST
अमर उजाला/जालाौन
अमर उजाला/जालाौन Updated Sun, 03 Dec 2017 10:49 PM IST
विज्ञापन
Scorpions in the brick bite by biking the bike
हादसे का शिकार हुई स्कार्पियों व क्षतिग्रस्त बाइक - फोटो : amar ujala
माधौगढ़ कस्बे में एक तेज रफ्तार असंतुलित स्कार्पियों खड़ी बाइक में टक्कर मारते हुए ईंट के चट्टे जा घुसी। हादसे में स्कार्पियों सवार पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। वहां मौजूद लोगों ने आनन फानन में स्कार्पियों सवार सभी घायलों को बाहर निकालकर उन्हें सीएचसी पहुंचाया, जहां एक की हालत नाजुक होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन



कस्बा माधौगढ़ के चितौरा स्टैंड के पास रविवार की शाम एक स्कार्पियों कार  अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़ी बाइक को टक्कर मारते हुए सामने रखे ईंट के चट्टे से टकरा गई। हादसा होता देख आस पास अफरा तफरी मच गई। स्कार्पियों की टक्कर से बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई थी। वहां मौजूद लोग दौड़ कर स्कार्पियों के पास पहुंचे।
विज्ञापन



 उन्होंने कार में बैठे सभी लोगों को बाहर निकाला। हादसे में ग्राम माढ़ेन थाना गोरमी जिला मुरैना निवासी राजीव भदौरिया (45) निवासी, मुरार ग्वालियर निवासी संदीप (25), झांसी निवासी रोहन (15) और ग्वालियर निवासी अमित (16) व अमन (17) घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों ने सभी घायलों को आनन फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां पर राजीव भदौरिया की हालत नाजुक देखते हुए चिकित्सक ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया व बाकी घायलों को भर्ती कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed