फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Scorched death of lineman, put the jam to keep the body

झुलसे लाइनमैन की मौत, शव रख लगाया जाम

Wed, 21 Dec 2016 11:04 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
अमर उजाला ब्यूरो, उरई Updated Wed, 21 Dec 2016 11:04 PM IST
विज्ञापन
Scorched death of lineman, put the jam to keep the body
शव चौराहे पर रख कर जाम लगाये बिजली विभाग के संविदाकर्मी। - फोटो : अमर उजाला
बीती 17 दिसंबर को खंभे पर चढ़कर लाइन ठीक करते समय अचानक फीडर चालू होने से गंभीर रूप से झुलसे लाइनमैन ने मेडिकल कालेज ग्वालियर इलाज के दौरान मंगलवार की रात दम तोड़ दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। परिजन शव बुधवार को कोंच लेकर आए और सड़क पर रखकर जाम लगा दिया और नारेबाजी कर मुआवजे की
विज्ञापन


मांग की। जब विभाग ने दो लाख का चेक परिजनों को दिया, तब उन्होंने जाम खोला और यातायात बहाल हो सका। 17 दिसंबर को कैलिया के ब्यौना राजा में ट्रांसफार्मर ठीक करने के दौरान एसएसओ द्वारा सप्लाई चालू कर देने से ब्यौना राजा निवासी संविदाकर्मी संजीव गुप्ता करंट की चपेट में आकर झुलस गया था। ग्वालियर मेडिकल कालेज में उपचार के दौरान
विज्ञापन


मंगलवार देर रात उसकी मौत हो गई। आक्रोशित मृतक के परिजनों ने बुधवार को कोंच रोड पर शव रखकर जाम लगा दिया और नारेबाजी करने लगे।  सूचना पर एसडीएम मोईन उल
विज्ञापन
विज्ञापन


इस्लाम, सीओ एके शुक्ल, कोतवाल देवेंद्र कुमार द्विवेदी आदि मौके पर पहुंच गए और प्रदर्शनकारियों को समझाने का काफी प्रयास किया लेकिन वह नहीं माने। इसके बाद बिजली विभाग द्वारा जब दो लाख का चेक मृतक के परिजनों को दिया गया, तब उन्होंने जाम खोला। इसके बाद यातायात सामान्य हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed