{"_id":"6127dc518ebc3e79e03e8cb0","slug":"school-water-adm-dm-block-orai-news-knp648421299","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम ने पंचायत, शौचालय, नमामि गंगे के कार्यों की गुणवत्ता देखी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम ने पंचायत, शौचालय, नमामि गंगे के कार्यों की गुणवत्ता देखी
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद में नमामि गंगे के तहत हो रहे कार्यों को देखती डीएम।
- फोटो : ORAI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुहम्मदाबाद। डीएम प्रियंका निरंजन ने पूर्व माध्यमिक विद्यालय ऐरी रामपुरा, प्राथमिक विद्यालय, पंचायत भवन, सार्वजनिक शौचालय, विकासखंड डकोर तथा मुहम्मदाबाद पेयजल योजना का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पूर्व माध्यमिक विद्यालय के पार्क में बच्चों के खेलने के लिए ओपन जिम बनवाने के निर्देश दिए। पूर्व माध्यमिक विद्यालय में मिडडे मील द्वारा दिए गए भोजन का मीनू चेक किया। उन्होंने बच्चों से पूछा आज आपको भोजन में क्या मिला। बच्चों ने बताया कि दाल-रोटी। जो मीनू के हिसाब से ही था। उन्होंने कहा कि मिडडे मील द्वारा गुणवत्तापूर्ण भोजन बनाया जाए। इसमें लापरवाही न बरती जाए। उन्होंने प्रधानाध्यापक को निर्देशित करते हुए कहा कि लाइब्रेरी में रखी किताबें भी बच्चों को पढ़ाई जाए। इसके लिए एक घंटा अलग से दिया जाए।
उन्होंने स्कूल के शौचालय का निरीक्षण के दौरान पानी न मिलने पर नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि 2 दिन के अंदर पानी की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। स्कूल परिसर के अंदर यूपीपीसीएल द्वारा एक सप्ताह के अंदर सबमर्सिबल लगवाने के निर्देश दिए। उन्होंने सार्वजनिक शौचालय का निरीक्षण किया। सार्वजनिक शौचालय के आगे गंदगी देख संबंधित अधिकारी को फटकार लगाई। एक सप्ताह के अंदर गंदगी साफ करने के निर्देश दिए। उन्होंने पंचायत भवन के निरीक्षण के दौरान कहा कि खाली पड़ी जमीन का सुंदरीकरण कर बच्चों के खेलने के लिए सुंदर पार्क बनाए जाएं। डीएम ने पेयजल योजना मुहम्मदाबाद का भी निरीक्षण किया उन्होंने संबंधित अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि प्रत्येक घर में टंकी का पानी पहुंचाना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि जल्द से जल्द इस कार्य को पूर्ण किया जाए। इस दौरान एडीएम नमागि गंगे प्रतिपाल सिंह चौहान, डीपीआरओ डॉ अवधेश,सचिव इंद्रजीत राणा, एडीओ पंचायत बलबीर सिंह, एसओ अशोक कुमार, प्रधान भगवानदास आदि मौजूद रहे।
----------------
भंडारण की जांच कर रिपोर्ट दें
मुहम्मदाबाद। डीएम ने मुहम्मदाबाद में बालू भंडारण का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान बालू रेट लिस्ट चस्पा नहीं की गई थी। सीसीटीवी भी बंद पाए गए। डीएम ने मोबाइल कर खनन अधिकारी को निर्देश दिया कि बालू भंडारण मौके पर कितना स्टॉक है। कितनी भंडारण की परमिशन दी गई थी और कितनी बिक्री की गई है। इसके अलावा मौके पर अभी कितना है इसकी जांच कर शाम तक आख्या रिपोर्ट उनके समक्ष प्रस्तुत करें। उन्होंने कहा कि बालू भंडारण में अनियमितता पाए जाने पर सीज कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि अवैध भंडारण व अवैध परिवहन किसी भी दशा में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। (संवाद)