{"_id":"612688138ebc3e5fa078517d","slug":"school-teacher-sdm-dm-memorandum-orai-news-knp648214311","type":"story","status":"publish","title_hn":"समस्याओं के निस्तारण न होने पर चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी नाराज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समस्याओं के निस्तारण न होने पर चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी नाराज
विज्ञापन
सिटी मजिस्ट्रेट के स्टेनो को ज्ञापन देते कर्मचारी।
- फोटो : ORAI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उरई। चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी महासंघ ने चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की छह सूत्री समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को दिया। जिलाध्यक्ष प्रदीप कुमार, जिला मंत्री दिनेश वैज्ञानिक के नेतृत्व में दिए गए ज्ञापन में बताया कि पुरानी पेंशन, पदोन्नति, देयकों और उत्पीड़नात्मक कार्रवाई आदि के मामलों को लेकर कई बार ज्ञापन दिया जा चुका है। पर निदान को लेकर प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई है। महासंघ ने बुधवार को दोबारा ज्ञापन देकर समस्याओं के निदान के लिए जल्द दोपक्षीय वार्ता बुलाने की मांग की। ऐसा न होने पर आंदोलन का रास्ता अख्तियार करने की चेतावनी दी। इस दौरान राज्य कर्मचारी महासंघ के संरक्षक रामेश्वर दयाल कुशवाहा, आशीष झा, राजकुमार वाल्मीकि आदि मौजूद रहे। (संवाद)
-----------
आयोग के उपाध्यक्ष को बताई समस्याएं
उरई। राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के उपाध्यक्ष मुन्ना सिंह धानुक व प्रमोद प्रेमी पार्षद का झांसी जाते समय बुधवार को झांसी रोड हाईवे पर स्वागत किया गया। अखिल भारतीय सफाई कर्मचारी कल्याण संघ के जिला मंत्री नीरज पॉल, उपाध्यक्ष राजदीप, नगर अध्यक्ष विनय प्रताप ने उन्हें नगर पालिका में कर्मचारियों के हो रहे उत्पीड़न के बारे में भी जानकारी दी। इस दौरान रामजीलाल, अमित कल्याणी, विशाल, राजेश, सोनू, गोलू, हेमंत आदि मौजूद रहे। (संवाद)