फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   school,teacher,SDM,BSA,black

कोई स्कूल बंद मिला तो किसी में समय से पहली कर दी गई छुट्टी

Fri, 08 Apr 2022 11:15 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 08 Apr 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
school,teacher,SDM,BSA,black
स्कूल में निरीक्षण करते बीएसए प्रेमचंद यादव - फोटो : ORAI
उरई। बीएसए प्रेमचंद यादव ने शुक्रवार को कई स्कूलों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कोई स्कूल बंद मिला तो किसी ने समय से पहले छुट्टी कर दी। यही नहीं कुछ स्कूलों में बच्चों की संख्या कम थी। इस पर बीएसए ने नाराजगी जताते हुए वेतन रोककर स्पष्टीकरण मांगा है।
विज्ञापन

बीएसए को सबसे पहले माधौगढ़ ब्लाक के प्राथमिक विद्यालय गोहन निरीक्षण के दौरान बंद मिला। कन्या उच्च प्राथमिक विद्यालय में कुमार राना व शिक्षामित्र नीलम मौजूद मिली। जबकि शिक्षिका स्मृति सिंह गैरहाजिर मिली। नामांकित 111 बच्चों में 38 ही मौजूद मिले। कायाकल्प योजना के तहत काम अधूरे मिले। इस पर बीईओ को जांच दी गई। रहावली प्राइमरी स्कूल तो खुला मिला लेकिन बच्चे नहीं मिले। इस पर प्रधानाध्यापक मनीष कुमार का वेतन रोकते हुए स्पष्टीकरण मांगा गया। प्राइमरी स्कूल गोरा चिरैया स्कूल खुला मिला। यहां दो शिक्षक हस्ताक्षर बनाकर गायब मिले। इस पर उनसे हफ्ते भर में स्पष्टीकरण मांगा गया। रामपुरा ब्लाक के धर्मपुरा जागीर स्कूल में पंजीकृत के 108 के सापेक्ष 18 बच्चे ही मिले। इस पर बीएसए ने नाराजगी जताई। उच्च प्राथमिक विद्यालय पड़कुला में बच्चों की छुट्टी समय से पहले कर दी गई। इस पर बीएसए ने नाराजगी जताते हुए प्रधानाध्यापक से स्पष्टीकरण मांगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed