फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   school,principal,rupees,CM,boy

55 अनाथों को मिल रही राहत राशि, 17 जांच के फेर में फंसे

Fri, 21 Jan 2022 11:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 21 Jan 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
school,principal,rupees,CM,boy
उरई। मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना के तहत अनुदान देने वाली योजना के लिए 72 बच्चों ने आवेदन किया। इसमें 55 बच्चों को अनुदान राशि का लाभ मिलेगा। पर 17 बच्चों की फाइल जांच में फंसी है। अधिकारियों का दावा है कि जांच पूरी होने के बाद इन्हें भी लाभ दिया जाएगा।
विज्ञापन

बताते चलें कि कोरोना काल में जिन बच्चों ने माता-पिता या परिजन खोऐ थे, उन्हें सहारा देने के लिए मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना के तहत अनुदान देने की योजना बनाई गई थी। शासन के निर्देश पर कोविड काल के दौरान 1 मार्च 2020 से अब तक माता-पिता, माता या पिता या दोनों को खोया है, ऐसे बच्चों को मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना के तहत हर महीने शासन से निर्धारित राशि उनके खाते में भेजी जाएगी।
विज्ञापन

जिला प्रोबेशन अधिकारी डॉ. अमरेंद्र कुमार ने बताया कि इसमें दो वर्ग निर्धारित हैं। पहला ऐसे बच्चे जिन्होंने अपने माता- पिता या दोनों को कोविड काल में खाया है। उनकी कोविड की रिपोर्ट है तो ऐसे बच्चों को मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना कोविड के अंतर्गत चार हजार रुपये प्रतिमाह की धनराशि उनके खाते में दी जा रही है। जबकि ऐसे बच्चे जिनके माता या पिता या फिर दोनों का कोविड काल में निधन तो हुआ है। पर उनके पास कोविड जांच की रिपोर्ट नहीं है। ऐसे बच्चों को सामान्य वर्ग में रखा गया है। ऐसे बच्चों को ढाई हजार रुपये प्रतिमाह की धनराशि दी जा रही है। इन बच्चों के खाते में तीन माह की धनराशि भेजी जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------
सामान्य योजना में चार बच्चे चिह्नित
मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना सामान्य के लिए चार बच्चे चिह्नित किए गए हैं। इसमें जालौन नगर क्षेत्र के दो, डकोर ब्लाक के एक, उरई शहर का एक बच्चा शामिल है। इन बच्चों के खाते में निर्धारित ढाई हजार की धनराशि भेजी जा रही है।
----------
अनाथ बच्चों को मिलेंगे दस दस लाख
उरई। जिले में तीन बच्चे ऐसे हैं, जिन्होंने अपने माता-पिता दोनों को कोविड से खो दिया है। ऐसे बच्चों को पीएम केयर फंड से दस दस लाख की धनराशि दी जाएगी। ऐसे बच्चों की जांच पूरी हो गई है। जल्द उनके खाते में धनराशि भेजने की कार्रवाई की जाएगी।

-----------
ब्लाक की सूची
कदौरा ब्लाक में सात, डकोर में दो, कोंच में एक, कुठौंद में दो, नदीगांव में दो, माधौगढ़ में पांच तथा महेबा में दो बच्चे है। इस प्रकार कुल 21 बच्चे है। वहीं शहरी क्षेत्र में उरई में 20, कालपी में दो, माधौगढ़ में तीन तथा कोंच में पांच बच्चे है। इस प्रकार कुल 30 बच्चे है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed