{"_id":"6251d0ccd1030b73f10974b8","slug":"school-exam-principal-collage-kalpi-orai-news-knp690321328","type":"story","status":"publish","title_hn":"सख्ती के चलते 15 परीक्षार्थियों ने छोड़ी परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सख्ती के चलते 15 परीक्षार्थियों ने छोड़ी परीक्षा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कदौरा। कस्बे के अनीस खान कन्या महाविद्यालय में 31 मार्च को सामूहिक नकल पकड़ने के बाद विश्वविद्यालय की ओर से परीक्षा निरस्त की गई थी। साथ ही कालेज को भी तीन साल के लिए डिबार किया गया। इस कालेज में परीक्षा देने वाले सभी छात्र-छात्राओं की परीक्षा कस्बे के स्वर्गीय गफूर खान डिग्री कालेज में कराने के निर्देश दिए थे। इसी क्रम में शनिवार को अनीस खान कालेज के छात्र-छात्राओं ने भौतिक विज्ञान तृतीय की परीक्षा दी।
कालेज प्रबंधन की सख्ती के चलते 15 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। प्राचार्य डॉ. बलराम सिंह ने बताया कि बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के आदेश पर अनीस खान कदौरा व एमजेएच आटा के 407 छात्र-छात्राओं की सूची मिली थी। इसमें 15 छात्र-छात्राएं अनुपस्थित रहे। निरस्त परीक्षा की तारीख अभी तक नही मिली है। तीन स्थानों पर तलाशी के बाद परीक्षार्थियों को कमरों में बैठाया गया था।
------------
फोटो 10 छात्रा समीक्षा यादव।
अनीस खान कन्या महाविद्यालय की बीएससी की छात्रा समीक्षा यादव का कहना है कि केंद्र बदलने में थोड़ी परेशानी हुई है। आने जाने में समय लगता है। पेपर को लेकर कोई दिक्कत नहीं हुई।
विज्ञापन
--------------
फोटो 11 छात्रा चेताली गुप्ता।
बीएससी की छात्रा चेताली गुप्ता कहती हैं कि अचानक केंद्र बदलने से दिक्कत तो हुई है। नई-नई जगह को लेकर थोड़ी घबराहट थी पर तैयारी पूरी की थी।