फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   school,exam,DIOS,gic,up

हाईस्कूल में 1328 तो इंटर में 141 ने छोड़ा मैदान

Tue, 12 Apr 2022 11:31 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 12 Apr 2022 11:31 PM IST
विज्ञापन
school,exam,DIOS,gic,up
उरई। यूपी बोर्ड परीक्षा में मंगलवार को प्रथम पाली में गणित विषय में पंजीकृत 14,846 परीक्षार्थियों में 13,538 परीक्षार्थी उपस्थित रहे। 1328 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। इंटरमीडिएट में व्यावसायिक वर्ग की परीक्षा में 492 में से 461 उपस्थित एवं 31 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी।
विज्ञापन

प्रथम पाली के अंतर्गत जिला विद्यालय निरीक्षक भगवत पटेल ने स्वर्गीय गंभीर सिंह इंटर कालेज छिरिया सलेमपुर, आरएनटी इंटर कालेज छिरिया सलेमपुर, स्वामी विवेकानंद इंटर कालेज ईगुई, श्री महात्मा गांधी इंटर कालेज कुदारी, अभिमन्यु इंटर कालेज कैलाशनगर तथा जेएनपी इंटर कालेज रेंढर का निरीक्षण किया। सभी केंद्र व्यवस्थापकों को नकलविहीन परीक्षा संपन्न कराने के निर्देश दिए। मंगलवार को द्वितीय पाली के अंतर्गत इंटरमीडिएट में नागरिकशास्त्र विषय की परीक्षा में कुल पंजीकृत परीक्षार्थी 1902 में से कुल 1792 परीक्षार्थी उपस्थित तथा 110 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। डीआईओएस ने जीजीआईसी उरई का निरीक्षण किया। इसके अलावा जीआईसी के प्रधानाचार्य रमेश चंद्र वर्मा व जीआईसी मुहाना की प्रधानाचार्या निशा दुबे के नेतृत्व वाले सचल दलों ने एसएस इंटर कालेज मडोरा, एसआर बालिका इंटर कालेज उरई व श्रीकृष्णा इंटर कालेज चौरसी का निरीक्षण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed