फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   school,demand,principal,computer,collage

प्रधानाचार्य संगठित होकर लड़े अधिकारों की लड़ाई

Thu, 08 Jul 2021 11:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 08 Jul 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
school,demand,principal,computer,collage
उरई। उत्तर प्रदेश प्रधानाचार्य परिषद की जिला इकाई की बैठक गुरुवार को झांसी जिलाध्यक्ष विनोद शर्मा की अध्यक्षता में सर्वोदय इंटर कॉलेज में हुई। इसमें मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष रविशंकर तिवारी ने कहा कि संगठन का लक्ष्य प्रदेश के समस्त प्रधानाचार्यों को संगठित करके उनके हितार्थ कार्य करना हैं। प्रधानाचार्यों की 11 सूत्री मांगों को शासन से पूरा करने के लिए व्यापक संघर्ष करना हैं।
विज्ञापन

प्रदेशीय संगठन मंत्री डॉ धर्मेंद्र मिश्रा ने प्रधानाचार्यों के वेतन में विसंगति के सुधार की मांग की। डॉ आनंद गुप्ता ने प्रत्येक विद्यालय में कंप्यूटर शिक्षक नियुक्त करने व कंप्यूटर रख रखाव के लिए अनुरक्षण कोष दिए जाने की बात की। प्रधानाचार्य डॉ राकेश निरंजन ने शासन द्वारा चतुर्थ श्रेणी की नियुक्ति पर लगी रोक हटाने की मांग की। जिलाध्यक्ष डॉ रविशंकर अग्रवाल ने प्रधानाचार्योँ से एकजुट होकर विद्यालय संचालन में आने वाली समस्या के निस्तारण की बात कही। इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष ब्रजबल्लभ सिंह सेंगर, डॉ इंद्रभूषण पटेल, जगदेव चौहान, रामशंकर गुप्ता, जगदीश शुक्ला, प्रदीप गुप्ता, डॉ शैलेंद्र पाठक आदि ने भी विचार रखे। खैर इंटर कॉलेज गुरसराय के प्रधानाचार्य धन प्रकाश तिवारी ने अपने विद्यालय में प्रधानाचार्य परिषद का मंडलीय सम्मेलन कराने की घोषणा की। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed