फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Saugat: Now CT scan will be done in district hospital

सौगात: अब जिला अस्पताल में होगा सीटी स्कैन

Thu, 05 Sep 2019 12:36 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 05 Sep 2019 12:36 AM IST
विज्ञापन
Saugat: Now CT scan will be done in district hospital
जिला अस्पताल में सिटी स्कैन का उद्घाटन करते सदर विधायक गौरीशंकर वर्मा व अन्य - फोटो : ORAI
उरई। जिले के लोगों के लिए जिला अस्पताल में निशुल्क सीटी स्कैन की सुविधा शुरू हो गई है। विधायक गौरीशंकर वर्मा ने मशीन का बटन दबा उद्घाटन कर कहा कि इससे जिले के लोगों को काफी सहूलियत होगी।
विज्ञापन

जिला अस्पताल के बी ब्लॉक में पीपीपी मॉडल पर सीटी स्कैन मशीन लगाई गई है। करीब दो करोड़ से ज्यादा की लागत वाली इस मशीन के लगने से लोगों को शरीर की जांच में काफी लाभ मिलेगा। इस दौरान राजकीय मेडिकल कालेज के प्रधानाचार्य डा. सुरेश चंद्रा ने कहा कि यह मशीन जिले के लोगों के लिए वरदान जैसी है। इससे न सिर्फ सिर में लगने वाली चोट की जांच हो सकेगी, बल्कि शरीर में होने वाली बीमारियों का भी पता लगाया जा सकेगा। उन्होंने कहा कि इससे एक्सरे से कई गुना ज्यादा रेडिएशन निकलता है।
विज्ञापन

इसलिए बहुत जरूरी होने पर ही सीटी स्कैन कराएं। कभी-कभी सीटी स्कैन का नुकसान भी हो सकता है। उन्होंने जिला अस्पताल के सीएमएस डा. एके सक्सेना से अनुरोध किया कि आवश्यक होने पर ही इसका उपयोग किया जाए। इस पर सीएमएस ने कहा कि वे इस बात का ध्यान रखेंगे कि जरूरतमंद को ही यह सुविधा दी जाए। एएलएल लाइफ केयर लिमिटेड के डिप्टी मैनेजर निशांत जी श्रीवास्तव ने बताया कि इसके लिए स्टाफ की तैनाती कर दी गई है। यह सुविधा सुबह आठ बजे से छह बजे तक मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्कैन होने के बाद स्कैन कापी तत्काल तथा रिपोर्ट पांच से छह घंटे के अंदर दे दी जाएगी। अति आवश्यक होने पर दो घंटे में भी रिपोर्ट देने की व्यवस्था है। हालांकि यह सुविधा टेली मेडिसन के जरिये दी जाएगी। यहां से आनलाइन रिपोर्ट लखनऊ जाएगी, वहां से विशेषज्ञ चिकित्सक टिप्पणी कर रिपोर्ट देंगे। बताया कि सीटी स्कैन की सुविधा झांसी मंडल में सरकारी अस्पतालों में अभी सिर्फ जालौन में ही शुरू की गई है। हालांकि यह सुविधा सिर्फ सरकारी अस्पतालों के पर्चे पर डाक्टर की सलाह पर ही मिलेगी। इस दौरान एसीएमओ डा. सत्यप्रकाश, मेडिकल कालेज के सीएमएस डा. संजीव गुप्ता, डा. आरपी तिवारी, सेंटर इंचार्ज मोहिनी त्रिपाठी, डा. विकास चतुर्वेदी, डा. आशीष कुमार झा, टेक्नीशियन धीरज आदि मौजूद रहे।

आयुष्मान भारत के मरीजों को मिलेगा लाभ
आयुष्मान भारत के नोडल अधिकारी डा. सत्यप्रकाश ने बताया कि इसका सबसे ज्यादा लाभ आयुष्मान भारत योजना के लाभार्थियों को मिलेगा, क्योंकि जिले के सरकारी अस्पताल में यह सुविधा शुरू हो गई है। लाभार्थियों को जांच के लिए अब परेशान नहीं होना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed