{"_id":"63cae290a084582861683552","slug":"sandidh-halat-me-kisanki-maut-orai-news-knp7398689144-2023-01-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: संदिग्ध हालात में किसान का शव पेड़ से लटका मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: संदिग्ध हालात में किसान का शव पेड़ से लटका मिला
विज्ञापन
उरई। किसान का शव नीम के पेड़ से फंदे से लटका मिला। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
शहर कोतवाली क्षेत्र के दौलतपुरा निवासी किसान शिवकुमार (40) गुरुवार को बकरी चराने गया था। देर शाम घर न लौटने पर परिजनों ने उसकी खोजबीन की। सुबह फैक्टरी एरिया के पास नीम के पेड़ से एक शव लटका होने की सूचना ग्रामीणों ने परिजनों को दी।
परिजनों ने शव की शिनाख्त की। बताया कि शिवकुमार के पास दो बीघा जमीन थी। वह मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण भी करता था। शिवकुमार की मौैत से पत्नी धनवंती व पुत्री खुशबू सहित अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।