{"_id":"617c355a0d9a62615e653e2d","slug":"sample-case-covid-19-cmo-vaccinated-orai-news-knp6611879154","type":"story","status":"publish","title_hn":"1211 सैंपल जांच के लिए भेजे गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
1211 सैंपल जांच के लिए भेजे गए
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उरई। जिले में कोरोना का कोई नया केस नहीं आया है। फिलहाल दो एक्टिव केस है। स्वास्थ्य विभाग की शुक्रवार को जारी रिपोर्ट के मुताबिक 11572 पॉजिटिव केस आए हैं। जिसमें 11368 ठीक हो चुके है। 201 की मौत हो चुकी है। वर्तमान में दो एक्टिव केस है। जो होम आइसोलेशन में है। शुक्रवार को 1211 लोगों की आरटीपीसीआर जांच कर सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। नौ लोगों की ट्रूनेट जांच और 1334 की एंटीजन जांच हुई। जिसमें कोई पॉजिटिव नहीं आया है। (संवाद)
-------------
चार दिन से चल रहा धरना समाप्त
उरई। पिछले 4 दिनों से नगरपालिका के परिसर में धरने पर बैठे सभासद संतोष कुमार ने शुक्रवार को धरना समाप्त कर दिया। पालिकाध्यक्ष अनिल बहुगुणा व ईओ विमलापति ने सभासद को जूस पिलाकर व उनके द्वारा मांगे गए कागज उपलब्ध कराकर शुक्रवार की दोपहर सभासद का धरना समाप्त कराया। पालिकाध्यक्ष ने कहा कि सभासद संतोष चौहान ने सूचना के अधिकार के अंतर्गत जो सूचनाएं मांगी थी। कार्यक्रमों में व्यस्त होने के चलते उनको दस्तावेज उपलब्ध कराने में विलंब हुआ है। उनके द्वारा मांगे गए सभी दस्तावेज उपलब्ध करा दिए गए हैं। (संवाद)
-----
उद्योग बंधु की बैठक आज
उरई। जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केन्द्र व उपायुक्त उद्योग योगेश कामेश्वर ने बताया कि माह अक्तूबर की जिला स्तरीय उद्योग बंधु समिति की बैठक जिलाधिकारी की अध्यक्षता में शनिवार को सुबह 11.30 बजे से कलक्ट्रेट सभागार में होगी। उन्होंने उद्यमी संघों के पदाधिकारियों, उद्यमियों जिनकी उद्योग से संबंधित कोई समस्या हो वह समस्या व सुझाव सहित बैठक में प्रतिभाग करें। (संवाद)