{"_id":"5d1a5f428ebc3e3ca82b4d65","slug":"sailor-dies-due-to-fire-in-container-from-ht-line-orai-news-knp499106760","type":"story","status":"publish","title_hn":"एचटी लाइन से कंटेनर में लगी आग से खलासी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एचटी लाइन से कंटेनर में लगी आग से खलासी की मौत
विज्ञापन
जालौन। सड़क पर हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से कंटेनर में आग लग गई। जिससे कंटेनर में सवार खलासी की करंट लगने से मौके पर ही मौत हो गई। जबकि चालक बाल-बाल बच गया। देखते ही देखते आग ने विकराल रुप धारण कर लिया। इसकी सूचना लोगों ने थाना पुलिस को दी। पुलिस दमकल कर्मियों के साथ पहुंचकर आग पर काबू पाया और कंटेनर से निकालकर खलासी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जालौन कोतवाली क्षेत्र के जालौन औरैया मार्ग पर स्थित छत्रसाल इंटर कालेज के पास रविवार की देर रात एक बजे औरैया की ओर जा रहे कंटेनर में सड़क किनारे से निकली हाईटेंशन लाइन का तार छू गया और करंट से ट्रक में आग लग गई। देखते ही देखते ट्रक के टायर धू-धूकर जलने लगे। ट्रक में जिस समय आग लगी उस समय ट्रक का खलासी दिलशाद निवासी कनोर थाना पहाड़ी जिला भरतपुर राजस्थान सो रहा था।
जब चालक याहिया खान निवासी तिलकपुरी थाना पहाड़ी भरतपुर ने उसे जगाकर ट्रक से कूदने को कहा तो हड़बड़ाहट में करंट की चपेट में आ गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जबकि चालक बाल बाल बच गया। वहां स्थित होटल वालों ने पुलिस को सूचना दी। दमकल कर्मियों के साथ पहुंची पुलिस ने लाइन बंद कराकर आग बुझाई और शव को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन
हाईटेंशन लाइन से पहले भी हो चुका है हादसा
जालौन। छत्रसाल इंटर कालेज के पास से निकली हाईटेंशन लाइन से ट्रक के कंटेनर के टकराने से हुई मौत को यह दूसरा मामला है। इससे लगभग 8 वर्ष पूर्व राठ डिपो की राठ से दिल्ली की ओर जा रही परिवहन निगम की बस भी छत्रसाल इंटर कॉलेज के पास से निकली हाईटेंशन लाइन से छू गई थी। जिसमें छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी। इसके अलावा दो दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए थे। इस हादसे के बाद भी बिजली विभाग ने सबक नहीं लिया और इंटर कॉलेज के पास से निकले ढीले तारों को सही नहीं कराया गया। जिसके चलते यह दूसरा हादसा हुआ है। इसके अलावा जर्जर हाईटेंशन लाईनों के टूटने से एक पखवारे के अंदर एक दर्जन से अधिक मवेशियों ने अपनी जान गंवाई है। नगर के समाजसेवी राजीव माहेश्वरी, विपुल दीक्षित, प्रतीककांत चंसौलिया, अकरम सिद्दीकी, अफजाल अहमद आदि ने बिजली विभाग के आला अधिकारियों से ऐसे हादसों पर रोक लगाए जाने के लिए जर्जर व ढीले हाईटेंशन लाईनों को दुरुस्त कराए जाने की मांग की है।