फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Saddened by father's death, the girl hanged herself

Jalaun News: पिता की मौत से दुखी युवती ने फंदा लगाकर दे दी जान

Wed, 29 Mar 2023 12:04 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Wed, 29 Mar 2023 12:04 AM IST
विज्ञापन
Saddened by father's death, the girl hanged herself
उरई। पिता की मौत से तनाव में आकर युवती ने सोमवार की देर रात घर के कमरे में लगे हुक से दुपट्टे का फंदा बनाकर जान दे दी। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला चुर्खी रोड बाईपास स्थित साईं मंदिर के पास रहने वाले बलवान सिंह की तीन माह पहले मौत हो गई थी। पिता की मौत के बाद से उसकी 19 वर्षीय पुत्री नैना तनाव में थी और गुमसुम रहती थी। सोमवार रात खाना खाकर वह अपने कमरे में सोने चली गई। इसके बाद मां नीलम और दोनों छोटे भाई भी दूसरे कमरे में जाकर सो गए।
विज्ञापन

देर रात प्यास लगने पर मां पानी पीने के लिए उठीं तो उसके कमरे की लाइट जलती देख जब कमरे में गई तो उसका शव लटका देख चीख पड़ीं। इसके बाद दोनों भाई और पड़ोसी भी आ गए। मां नीलम ने बताया कि पति की मौत के बाद से बेटी नैना मानसिक तनाव में थी। इसी के चलते उसने फंदा लगाकर जान दे दी। शहर कोतवाल शिवकुमार राठौर का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत की वजह पता चल पाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed