फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Sabarmati Express stopped for 20 minutes due to engine trouble

Jalaun News: इंजन में आई खराबी, 20 मिनट खड़ी रही साबरमती एक्सप्रेस

Mon, 10 Nov 2025 01:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 10 Nov 2025 01:03 AM IST
विज्ञापन
Sabarmati Express stopped for 20 minutes due to engine trouble
फोटो-16-खिलाड़ियों से परिचय लेते सीओ राजीव शर्मा। स्रोत-आयोजक
आटा। आटा रेलवे क्रॉसिंग के पास रविवार सुबह इंजन में आई खराबी के कारण दरभंगा से अहमदाबाद जा रही साबरमती एक्सप्रेस (19166) खड़ी हो गई। खराबी को दूर कर 20 मिनट बाद ट्रेन रवाना हुई। ट्रेन रुकने से यात्री बैचेन दिखे। क्रॉसिंग बंद होने से आटा-इटौरा मार्ग पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।
विज्ञापन

रविवार की सुबह साबरमती एक्सप्रेस आटा रेलवे क्रॉसिंग के पास से गुजर रही थी, तभी इंजन में तकनीकी समस्या आ गई। लोको पायलट ने ट्रेन को तत्काल रोक दिया और इसकी सूचना कंट्रोल रूम झांसी को दी। इस दौरान ट्रेन में बैठे यात्री अपने-अपने डिब्बों से झांककर स्थिति समझने की कोशिश करते रहे। करीब 20 मिनट तक इंजन में दिक्कत बनी रही। मौके पर ट्रेन चालक और सहचालक ने तकनीकी समस्या को दुरुस्त करने का प्रयास किया।
विज्ञापन

चालक ने समस्या को ठीक कर लिया और सुबह करीब 7:53 बजे ट्रेन अपने गंतव्य अहमदाबाद की ओर रवाना हो गई। उधर, ट्रेन के रुकने से आटा-इटौरा मार्ग पर स्थित रेलवे क्रॉसिंग नंबर 189 पर फाटक बंद रहने के कारण जाम लग गया। दोनों ओर वाहनों की कतारें लग गईं। जाम में कई बाइक, कारें और तिपहिया वाहन फंसे रहे। लगभग आधे घंटे तक लोग परेशान होते रहे, क्रॉसिंग खुलने के बाद धीरे-धीरे वाहनों की आवाजाही सामान्य हो सकी। स्थानीय लोगों ने रेलवे प्रशासन से मांग की है कि रेलखंड पर तकनीकी जांच की व्यवस्था नियमित रूप से की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रेन में सवार गोरखपुर निवासी हिमांशु, दरभंगा के मनीष, कानपुर के रोहित का कहना था कि अगर रात या किसी निर्जन स्थान पर ट्रेन रुक जाती तो स्थिति और गंभीर हो सकती थी। स्टेशन अधीक्षक एसके खरे का कहना है कि प्रेशर की समस्या थी, इसे दूर कर गंतव्य की ओर ट्रेन को रवाना किया गया।












कब बनेगा ओवरब्रिज,रोजाना लगता जाम



आटा। रेलवे क्रॉसिंग 189 पर स्थानीय लोगों ने ओवरब्रिज बनाने की मांग की है, उन्होंने बताया कि दर्जनों ट्रेनें आटा रेलवे क्रॉसिंग से गुजरती हैं, फाटक बंद होने से समय की बर्बादी होती है,एक ट्रेन को गुजरने में आठ से दस मिनट का समय लगता है, इसी बीच दो ट्रेनें एक साथ गुजरी तो यह समय बढ़ जाता है। स्थानीय निवासी दीपक,अखिल तिवारी, अनिल, इसरार, अवध ने बताया कि रेलवे ओवरब्रिज बनवा दे तो समय की बर्बादी बचेगी, अक्सर क्रॉसिंग बंद होने से एंबुलेंस, स्कूली बसें भी फाटक खुलने की राह तांकती रहती है।

फोटो-16-खिलाड़ियों से परिचय लेते सीओ राजीव शर्मा। स्रोत-आयोजक

फोटो-16-खिलाड़ियों से परिचय लेते सीओ राजीव शर्मा। स्रोत-आयोजक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed