{"_id":"35220699309736cbfc3379aa4548957b","slug":"sabarmati-express-engine-failure-five-hours-disrupting-rail-traffic-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"साबरमती एक्सप्रेस का इंजन फेल, पांच घंटे रेल यातायात बाधित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साबरमती एक्सप्रेस का इंजन फेल, पांच घंटे रेल यातायात बाधित
ब्यूरो/ अमर उजाला, उरई
Updated Sun, 03 Jan 2016 11:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी की ओर जाने वाली साबरमती एक्सप्रेस का इंजन सुबह तकरीबन तीन बजे
विज्ञापन
आटा-उरई स्टेशन के बीच में फेल हो गया। इस पर ट्रेन कानपुर-झांसी रूट पर
ढाई घंटे खड़ी रही। इससे यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
इसके बाद ट्रेन उरई स्टेशन पर भी ढाई घंटे खड़ी रही। कुल मिलाकर साबरमती
उरई स्टेशन से पांच घंटे देरी से झांसी की ओर रवाना हो
सकी। गौरतलब है कि रविवार को सुबह तकरीबन तीन बजे साबरमती एक्सप्रेस ट्रेन कानपुर से झांसी की ओर जा रही थी। इसी बीच आटा से उरई स्टेशन के बीच अचानक एक जानवर इंजन से आकर भिड़ गया जिससे इंजन की हौज पाइप फट गई। इससे कंप्रेशर बाक्स भी फट गया और इंजन वहीं रुक गया। करीब ढाई घंटे तक साबरमती एक्सप्रेस वहीं खड़ी रही। इस दौरान
यात्रियों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा। इसके बाद कालपी से आए इंजन ने साबरमती एक्सप्रेस को खींचकर उरई स्टेशन तक पहुंचाया जहां मालगाड़ी का इंजन लगाकर इसे झांसी की ओर रवाना किया गया। इस दौरान ट्रेन उरई स्टेशन पर भी ढाई घंटे खड़ी रही। इस तरह करीब पांच घंटे बाद सुबह 8 बजे झांसी की ओर रवाना हो सकी। इस बीच कानपुर की ओर
जाने वाली गाड़ी लोकमान्य तिलक उरई स्टेशन पर कुल 20 मिनट खड़ी रही। इस बाबत उप स्टेशन प्रबंधक आर.के दुबे ने बताया कि ट्रेन का इंजन फेल होने की जानकारी लगते ही झांसी और कानपुर के कंट्रोल रूम को अवगत करा दिया गया। ट्रेन के इंजन ठीक नहीं हो पाने से गाड़ी को मालगाड़ी का इंजन लगाकर रवाना किया गया है।