फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Rural power system derails

ग्रामीण क्षेत्रों में पटरी से उतरी विद्युत व्यवस्था

Wed, 22 Jun 2016 11:09 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
अमर उजाला ब्यूरो, उरई Updated Wed, 22 Jun 2016 11:09 PM IST
विज्ञापन
Rural power system derails
बिजली
ग्रामीण इलाकों में बिजली कटौती समस्या खत्म नहीं हो रही है। हालात यह है कि रोस्टर के मुताबिक भी बिजली की आपूर्ति नहीं की जा रही है इससे लोगों को खासी परेशानी हो रही है। 14-15 घंटे मिलने वाली बिजली पांच से छह घंटे मिल रही है। उसमें भी आए दिन फाल्ट होने की वजह से बिजली गुल रहती है। क्षेत्रीय लोगों ने जिला प्रशासन को भेजे शिकायती पत्र भेजा हैं। इसमें बिजली व्यवस्था में सुधार
विज्ञापन


कराए जाने की मांग की है। नगर पंचायत होने के बावजूद बिजली की बड़ी समस्या है। इससे लोगों को पानी की परेशानी होती है, वहीं, आए दिन फाल्ट होने से हफ्तों बिजली गुल रहती है। पहाड़ गांव प्रतिनिधि के अनुसार काशीपुरा, कमतरी, भेंपता, नरी, रामनगर, खरैला, खकल्ल में बिजली समस्या बरकरार है। ग्रामीण रमाकांत सीरौठिया और देवेंद्र का कहना है कि बिजली की आपूर्ति बामुश्किल 5 से 6 घंटे हो रही
विज्ञापन


है। बिजली समय पर न मिलने की वजह से पानी का भी संकट गहराता जा रहा है। कुठौंद प्रतिनिधि के अनुसार ब्लाक क्षेत्र में भी बिजली समस्या गंभीर है। क्षेत्र के गांव मदारीपुर, हदरुख समेत इत्यादि गांवों में बिजली का बुरा हाल है। क्षेत्रीय लोग चंदन सिंह और बलराम सिंह ने इस समस्या के समाधान केे लिए जिला प्रशासन से उचित कदम उठाए जाने की मांग की। गोहन प्रतिनिधि के अनुसार यहां भी बिजली की
विज्ञापन
विज्ञापन


अंधाधुंध कटौती की जा रही है। इस्लामपुर, गोहन व इससे जुडे़ गांवोें में लोगों को बिजली समस्या से बुरी तरह से परेशान है। क्षेत्रीय लोेग रामकुमार, धन सिह की मानें तो बिजली की आंख मिचौली ग्रामीणों के लिए परेशानी बन गई है। ऊमरी प्रतिनिधि के अनुसार जब तक विभागीय अधिकारियों पर शिकंजा नहीं कसा जाएगा, तब तक बिजली समस्या इसी तरह बरकरार रहेगी। अधिकारियों की ढिलाई के


कारण ऊमरी, मजीठ व आदि गांवों में बिजली की आपूर्ति नहीं की जा रही है। ग्रामीण शीलू पंडित और सुरेंद्र सिंह ने डीएम संदीप कौर से मांग की है कि ग्रामीण इलाकों में रोस्टर केे अनुसार बिजली की आपूर्ति कराई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed