फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Rural anger burst on power cut

विद्युत कटौती पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा

Fri, 03 Jun 2016 01:09 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, जालौन
ब्यूरो अमर उजाला, जालौन Updated Fri, 03 Jun 2016 01:09 AM IST
विज्ञापन
Rural anger burst on power cut
प्रदर्शन करते ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला

बिजली किल्लत को लेकर बुधवार को ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। आक्रोशित लोगों ने मुख्य बाजार में विभागीय अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप लगाकर नारेबाजी की। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से बिजली व्यवस्था में सुधार कराने की मांग की है।

विज्ञापन


ज्ञात हो कि गांव क्षेत्र में दिनोंदिन बिजली की समस्या विकराल होती जा रही है। स्थिति यह है कि विभाग की ओर से जो रोस्टर तय है, उसके मुताबिक बिजली नहीं मिल रही है। इससे कामकाज प्रभावित हो रहा है। बुधवार को सरावन निवासी ग्रामीणों ने बिगड़ी बिजली व्यवस्था को लेकर अफसरों के खिलाफ नारेबाजी कर आक्रोश जताया।
विज्ञापन


ग्रामीण नरेंद्र सोनी, अनिल याज्ञिक, अरविंद कुमार, जाकिर मंसूरी, आशिक अली, मोहम्मद शाहिद, रजनीकांत, गजेंद्र सिंह आदि ने कहा कि गांव में बिजली आपूर्ति न के बराबर आ रही है। हालात यह है कि ग्रामीणों को पता ही नहीं चलता कि कब बिजली आई और कब चली गई। रात के वक्त भी लोगों को भरपूर बिजली नहीं मिल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे लोगों क ी परेशानी बढ़ गई है। ग्रामीणों ने इसके पीछे विभागीय अफसरों की लापरवाही बताई है। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी संदीप कौर से मांग की है कि गांव, क्षेत्र की बिजली आपूर्ति दुरुस्त कराई जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed