{"_id":"5d6d64a08ebc3e0175539a54","slug":"robbery-at-four-locations-in-one-night-orai-news-knp5112170189","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक ही रात में चार स्थानों पर चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक ही रात में चार स्थानों पर चोरी
विज्ञापन
जालौन। एक ही रात में चोरों ने नगर व ग्रामीण क्षेत्र में चार अलग-अलग स्थानों पर चोरी की घटनाओं को अंजाम देकर सुरक्षा व्यवस्था पर सवालिया निशान खड़े कर दिए हैं। घर व दुकानों पर हुईं चोरी की वारदातों की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस चोरों की तलाश कर रही है।
रविवार रात मोहल्ला मुरली मनोहर निवासी कल्लू सोनी के घर पर पीछे से घुसे चोरों ने तीन मोबाइल व लगभग 35 हजार रुपये नगद चोरी कर लिए। जालौन उरई मार्ग पर सातमील के पास स्थित रमेशचंद्र गुप्ता के होटल का ताला तोड़कर दुकान में रखा लगभग 20 हजार रुपये का सामान चोरी कर लिया। इसी तरह कृषि फार्म हाउस रूरा मल्लू स्थित नूना राजावत की दुकान का दरवाजा तोड़कर चोर दुकान में रखे 5 हजार रुपये का सामान चोरी कर ले गए।
हैरानी की बात यह है कि फॉर्म हाउस के पास यूपी 100 का पिकेट प्वाइंट होने के बाद भी चोरों ने बेखौफ होकर यहां व आसपास चोरी की वारदातों को अंजाम दिया। इसके बाद चोर अकोढ़ी दुबे निवासी रामकुमार के खेत में बनी कोठी का ताला तोड़कर उसमें रखा लोहे का सामान व टूल्स चुरा ले गए। एक ही रात में चार जगह पर चोरी की घटनाओं के बाद पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं। चोरी होने की सूचना पीड़ितों ने कोतवाली पुलिस को दे दी है। पुलिस चोरों की तलाश कर रही है।