{"_id":"5d96407f8ebc3e016843232d","slug":"roadways-bus-collided-with-standing-truck-six-passengers-injured-orai-news-knp517557876","type":"story","status":"publish","title_hn":"खड़े ट्रक से टकराई रोडवेज बस, छह यात्री घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खड़े ट्रक से टकराई रोडवेज बस, छह यात्री घायल
विज्ञापन
कदौरा में हादसे के बाद सड़क पर खड़े यात्री।
- फोटो : ORAI
कदौरा (जालौन)। बस स्टैंड से सवारी भरकर उरई आ रही रोडवेज बस कस्बे की कान्हा गोशाला के पास गोवंश को बचाने के प्रयास में खड़े ट्रक से टकरा गई। जिससे बस में बैठीं छह सवारियां घायल हो गईं। जिन्हें राहगीरों ने एंबुलेंस के माध्यम से सीएचसी में भर्ती कराया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद पांच घायलों को छुट्टी दे दी गई। वहीं एक महिला की हालत गंभीर होने पर डाक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
उरई डिपो की बस गुुरुवार को बांदा से चलकर दोपहर एक बजे कदौरा बस स्टैंड पहुंची। जहां से उसने उरई के लिए सवारियां बैठाईं। करीब सवा एक बजे बस कदौरा से उरई के लिए निकली। जैसे ही बस हाईवे के पास स्थित कान्हा गोशाला के पास पहुंची तभी अचानक बस के सामने अन्ना मवेशी आ गए, जिन्हें बचाने के चक्कर बस अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे खड़े ट्रक में पीछे से टकरा गई।
जिससे बस में बैठी सवारी उल्फतियां (40), रजा हुसैन (45), इम्तियाज (13) निवासीगण अतर्रा बांदा, विष्णु दयाल (38), चेतराम (50) निवासीगण हमीरपुर व राकेश (25) निवासी भरुआ सुमेरपुर हमीरपुर घायल हो गए। हादसा होते देख राहगीरों ने यूपी 100 पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने एंबुलेंस से लोगों को सीएचसी भेजा, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद पांच घायलों की छुट्टी दे दी गई। वहीं उल्फतियां की हालत गंभीर होने पर डाक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहीं हादसे की वजह से हाईवे पर आधा घंटा जाम की स्थिति बनी रही। जिससे सड़क के दोनों ओर वाहनों की लाइनें लग गईं। पुलिस ने जेसीबी से रोडवेज बस को हाईवे से हटवाया तब आवागमन सुचारु रूप से शुरू हुआ ।
विज्ञापन
बाल-बाल बचा ट्रक के नीचे काम करने वाला मिस्त्री
जिस वक्त हादसा हुआ ट्रक सड़क के किनारे खड़ा था, जिसमें ग्रीसिंग का कार्य चल रहा था। मिस्त्री वसीरुद्दीन निवासी कटरा अस्तबल ने बताया कि वह कुछ सामान लेने के लिए ट्रक के नीचे से निकला था तभी अचानक बस टकरा गई। अगर एक मिनट भी देर हो जाती तो स्थिति कुछ और होती।
यात्रियों ने लगाया लापरवाही का आरोप
हादसे को लेकर यात्रियों ने बस चालक व परिचालक पर लापरवाही का आरोप लगाकर हंगामा किया। इस दौरान सवारियों की चालक व परिचालक में तीखी झड़प भी हुई। वहां मौजूद दुकानदारों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने सवारियों को शांत कराया।