फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Road safety rules need to be imbibed like a sacrament in life

Jalaun News: सड़क सुरक्षा नियम जीवन में संस्कार की तरह आत्मसात करने की आवश्यकता

Thu, 01 Jun 2023 12:09 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 01 Jun 2023 12:09 AM IST
विज्ञापन
Road safety rules need to be imbibed like a sacrament in life
उरई। मिशन कर्मयोगी के अंतर्गत मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना, सड़क सुरक्षा और दुर्घटनाओं में मानवीय आर्थिक एवं सामाजिक क्षति की रोकथाम के लिए राजकीय मेडिकल काॅलेज में लोक संवाद का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

प्रमुख सचिव परिवहन एल वेंकटेश्वर लू ने कहा कि अधिकारी, छात्र-छात्राएं, जनमानस सड़क सुरक्षा नियम जीवन में संस्कार की तरह आत्मसात करें। उन्होंने कर्मयोगी बनने के लिए गीताज्ञान, सड़क सुरक्षा मानव रक्षा, प्रदेश में दुर्घटनाओं की संख्या को कम करने पर बल दिया। कहा कि मन और विवेक को काबू में रखकर वाहन चलाना चाहिए। क्रोध व नींद की दशा में वाहन का संचालन न करें।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सरकार सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए गंभीर है। उन्होंने कर्मयोग के माध्यम से सड़क दुर्घटना में कमी लाने की अपील की। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रमों से समाज समृद्ध बनता हैं साथ ही समाज में फैली नकारात्मकता कम होगी। मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के मुख्य उद्देश्य बताते हुए कहा कि इस योजना से छात्रों कसे आईएएस, आईपीएस, पीसीएस, एनडीए, सीडीएस, नीट जैसी प्रतियोगिताओं के लिए मुफ्त कोचिंग प्रदान करना हैं। इस योजना के माध्यम से प्रदेश के होनहार छात्रों को आगे बढ़ाने का अवसर प्राप्त होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला पंचायत अध्यक्ष घनश्याम अनुरागी, विधायक माधौगढ़ मूलचंद्र निरंजन, मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के उपनिदेशक एसएन त्रिपाठी, सड़क सुरक्षा के डिप्टी कमिश्नर मयंक ज्योति, मिशन कर्मयोगी वक्ता आचार्य रामकृष्ण गोस्वामी, कपिल आनंद चतुर्वेदी, एसपी ईरज राजा ने मिशन कर्मयोगी के अंतर्गत सड़क दुर्घटना में मानवीय, आर्थिक एवं सामाजिक क्षति की रोकथाम के लिए लोक संवाद आदि विषयों पर प्रकाश डाला।


डीएम चांदनी सिंह ने अतिथियों का आभार जताया। सीडीओ डॉ. अभय कुमार श्रीवास्तव, एडीएम न्यायिक मोतीलाल यादव, नगर मजिस्ट्रेट रामप्रकाश, परियोजना निदेशक शिवाकांत द्विवेदी, एसडीएम अभिषेक कुमार, उप शिक्षा निदेशक लखनऊ भगवत पटेल, एआरटीओ प्रशासन सौरभ कुमार, एआरटीओ प्रवर्तन विनय पांडेय, डीआईओएस राजकुमार पंडित, बीएसए सचिन कुमार, समाज कल्याण अधिकारी प्रवीन कुमार सिंह, समाज कल्याण अधिकारी विकास सत्यम त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed