फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   road,police,muslim,co,masjid

खानकाह दरगाह में झंडारोहण के साथ उर्स मुहम्मदी का शुभारंभ आज से

Sun, 27 Mar 2022 11:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 27 Mar 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
road,police,muslim,co,masjid
कालपी। दरगाह खानकाह मुहम्मदिया कालपी के सज्जादानशीन एवं प्रबंध कमेटी के अध्यक्ष सैयद ग्यासुद्दीन अहमद कादरी की मौजूदगी में रविवार को पीस कमेटी की बैठक हुई। इसमें सोमवार से शुरू होने वाले तीन दिवसीय सालाना उर्स आलिया मुहम्मदिया की तैयारियों को लेकर चर्चा की गई।
विज्ञापन

बैठक में दरगाह कमेटी के अध्यक्ष ने बताया कि तीन दिवसीय उर्स आलिया मुहम्मदिया व आल इंडिया नातियां मुशायरा आगामी 28 से 30 मार्च तक होगा। दरगाह परिसर में सोमवार को दोपहर दो बजे झंडा फहरा कर उर्स आलिया मुहम्मदिया का शुभारंभ होगा। इसके बाद आल इंडिया नातियां मुशायरे का आयोजन किया जाएगा। जबकि 29 मार्च को दोपहर दो बजे से जुलूस ए मोहम्मदी नगर की सड़कों से निकाला जाएगा। रात 8 बजे से तकरीर तथा नातिया मुशायरा का होगा। वहीं 30 मार्च को सुबह 9 बजे से दरगाह में तकरीर तथा नातो की महफ़िल कार्यक्रम आयोजित होगा। दोपहर तीन बजे कुल की फातिहा के बाद उर्स आलिया मुहम्मदिया का समापन किया जाएगा।
विज्ञापन

सीओ रामसिंह ने कहा कि उर्स आलिया मुहम्मदिया पर सुरक्षा तथा यातायात व्यवस्था पुख्ता रहेगी। लाउडस्पीकर की आवाज निर्धारित मानक के अनुरूप होनी चाहिए। कोतवाल संतोष सिंह ने कहा कि जुलूस तथा उर्स कार्यक्रम में सुरक्षा कर्मियों के अलावा कमेटी के वालंटियर भी तैनात रहेंगे। पालिकाध्यक्ष प्रतिनिधि जगजीवन अहिरवार, सफाई निरीक्षक सुनील राजपूत, सभापति सिंह, नन्हेलाल, सरफराज, बाबा नसीर खान आदि मौजूद रहे। इसके बाद सीओ ने कमेटी के सदस्यों के साथ दरगाह स्थल का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed