फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   road,home,rain,train,block

दो दिन से हो रही बारिश बनी मुसीबत का सबब, कई जगह गिरे मकान

Fri, 17 Sep 2021 11:08 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 17 Sep 2021 11:08 PM IST
विज्ञापन
road,home,rain,train,block
आटा के अकबरपुर में मकान गिरने से दुखी परिजन - फोटो : ORAI
उरई। दो दिन से हो रही बारिश लोगों के लिए मुसीबत का सबब बन गई है। हालत यह है कि कच्चे मकान गिरने लगे है। खेतों में खड़ी फसल जलमग्न होकर बर्बाद होने लगी है। गड्ढायुक्त सड़के राहगीरों के लिए परेशानी का कारण बन रही है। गांव की गलियां कीचड़ से भर गई है और बीमारियां भी फैलने लगी है। बारिश के चलते बिजली व्यवस्था भी गड़बड़ा गई है। बरिश से जिन लोगों के घर मकान क्षतिग्रस्त हो गए है। वह दुखी है और सरकार से मुआवजे की मांग कर रहे हैं। नहर विभाग के कंट्रोल प्रभारी अरविंद सिंह के मुताबिक गुरुवार को 10 मिमी और शुक्रवार को मिमी एमएम बारिश रिकार्ड की गई। दो दिनों में 19 मिमी बारिश हुई है।
विज्ञापन

मलिन बस्ती के मोहल्ला और सुशीलनगर में तो गलियों से निकलना मुश्किल हो गया है। अकबरपुर इटौरा में कच्चा मकान ढह गया। हालांकि कोई जनहानि नहीं हुई। बारिश के चलते कदौरा ब्लाक की पुरानी बाउंड्री भी ढह गई। सिरसाकलार क्षेत्र के मलथुआ में बारिश के पानी के कारण गलियों से लोगों का निकलना मुसीबत का सबब बन गया। इस मार्ग से गुजरने वाले लोगों को खासी दिक्कत हुई। वहीं खेतों में खड़ी फसलों का भी बारिश से नुकसान पहुंचा है। पानी की निकासी न होने के कारण खेतों में पानी भर गया। जिससे तिल, उड़द, ज्वार जैसी फसलें खराब होने की कगार पर आ गई है। इसी तरह रामपुरा क्षेत्र के नरौल गांव के पास की सड़क में पानी भरने के कारण राहगीरों को परेशानी हुई। डकोर ब्लाक के ऐरी रमपुरा में भगवानदीन का मकान गिरने के कारण घर गृहस्थी का सामान का नुकसान हो गया है। परिजन गृहस्थी का सामान समेटने में लगे रहे।
विज्ञापन

------------------
बारिश से सड़क पर जलभराव, लोग परेशान
रामपुरा। विकास खंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत नरौल में मध्यप्रदेश की ओर जाने वाले मुख्य मार्ग पर बरसात के कारण जलभराव की समस्या हो गई है। निनावली से लेकर अंगदेला मड़ईया गांव होते हुए मध्यप्रदेश की सीमा को जोडने वाली इस सड़क का निर्माण पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा 1985 में कराया गया था। 2007 में इस सड़क की मरम्मत पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा कराई गई। तबसे लेकर आज तक इस सड़क की ओर किसी भी अधिकारी तथा नेता ने सुध नहीं ली। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि भानु, गुड्डू, सुरेश, रवि, महेश, ब्रजेंद्र आदि लोगों ने बताया कि इस सड़क के लिए कई बार अधिकारियों तथा नेताओं से कहा गया लेकिन अभी तक इस सड़क की तश्वीर नहीं बदली।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------
बारिश से तिल की फसल को नुकसान
सिरसाकलार। क्षेत्र में भारी वर्षा और तेज हवा से तिल की खड़ी फसल के पौधे टूटकर गिर गए। जिससे किसानों को नुकसान हुआ है। किसानों ने मुआवजे की मांग की है। बता दें कि बुधवार की सुबह से हो रही बारिश साथ मे तेज हवा से बाजरा, उड़द में नुकसान तो है पर सबसे ज्यादा तिल की फसल में ज्यादा नुकशान है। जखा, गोंगुरा, जहटौली, पीपरी, सिरसा कलार, मघापुर आदि गांवों के किसान अजब सिंह, शिवसिंह, टीकम, अंगद का कहना है कि एक माह पहले हुई बारिश से सब चौपट हो गया था। कृषि डॉक्टर राजीव कुमार का कहना है कि तिल, बाजरा, उड़द जो भी फसल में पानी भरा है। अगर जैसे तिल की फसल पानी से पौधा पीला पड़ रहा है तो पौधे में प्रति एकड़ 2 किलो जिंक, 15 किलो यूरिया डाल दें।

---------------
बिजली गुल होने से लोग परेशान
रामपुरा। पिछले दो दिन से हो रही बारिश के चलते नगर की बिजली व्यवस्था ठप हो गई हैं। जिसके कारण नगरवासी पीने के पानी के लिए तरस गए हैं। दो दिनों से हो रही बरसात के चलते बिजली गुल हो गई हैं। 33 केवी उप केंद्र रामपुरा से संपर्क करने की कोशिश की गई तो ऑफिस का फोन बंद जाता रहा। एसडीओ अभिषेक सोनकर ने बताया कि बरसात के कारण बुधवार को माधौगढ़ जालौन के बीच मे बिजली खराब हो गई थी। जिसको सही कर दिया गया हैं। बरसात के चलते नगर में पेट्रोल पंप के पास लगे बिजली के पोल से करंट आ रहा था। जिसको सही किया जा रहा हैं। जल्द ही बिजली सेवा बहाल की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed