फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   road,electric,mla,traffic,PWD

चौड़ीकरण के साथ शुरू हुआ कोंच बाईपास सड़क का निर्माण कार्य

Mon, 30 Aug 2021 12:06 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 30 Aug 2021 12:06 AM IST
विज्ञापन
road,electric,mla,traffic,PWD
कोंच। बहुप्रतीक्षित कैलिया बाईपास के निर्माण का काम शुरू हो गया है। इस जर्जर सड़क का चौड़ीकरण करके सात मीटर किया जा रहा है। विधायक मूलचंद्र निरंजन ने शासन स्तर पर पैरवी करके इसके निर्माण को मंजूरी दिलाकर धनराशि भी अवमुक्त करा दी थी। इसके बन जाने के बाद नगर के अंदर ट्रैफिक लोड कम होने और जाम की समस्या से निजात मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन

नगर के बाहर स्थित पंचानन चौराहे से लेकर कैलिया रोड तक का बाईपास मार्ग पिछले कई वर्षों से जर्जर अवस्था में है। रविवार से इस सड़क का निर्माण कार्य शुरू हो गया। इसके निर्माण पर कुल 6.43 करोड़ रुपये खर्च होंगे। जिसमें बिजली विभाग का भी बजट शामिल है। साढ़े तीन किमी लंबे उक्त बाईपास मार्ग की चौड़ाई बढ़ाकर सात मीटर की जा रही है। मौजूदा में इस सड़क की चौड़ाई मात्र तीन मीटर है। पीडब्लूडी के सहायक अभियंता बीएल गौतम व इंदल सिंह ने भूमि पूजन कर निर्माण कार्य प्रारंभ किया। विधायक ने कहा कि बाईपास मार्ग बन जाने के बाद नगर के अंदर ट्रैफिक लोड कम होगा। बड़े तथा भारी वाहनों के लिए यह खुल जाएगा। जिससे अंदर रोज रोज लगने वाले जाम की समस्या से निजात मिल सकेगी। अगले छह माह के अंदर निर्माण कार्य पूरा कर लिया जाएगा। उन्होंने क्षेत्रवासियों से कहा कि निर्माण कार्य की गुणवत्ता व मानक पर नजर रखें और कहीं कोई कमी नजर आए तो उन्हें अवगत कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed