{"_id":"69b85a5b930e1ec282089dc7","slug":"road-construction-embroiled-in-controversy-villagers-halt-work-orai-news-c-224-1-ori1005-141698-2026-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: सड़क निर्माण विवादों में घिरा, ग्रामीणों ने काम रोका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: सड़क निर्माण विवादों में घिरा, ग्रामीणों ने काम रोका
विज्ञापन
फोटो-08: खकसीस से दमा जाने वाली कच्ची सड़क।
- फोटो : credit
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जालौन। बुंदेलखंड विकास निधि से करीब 1.56 करोड़ रुपये की लागत से खकसीस से दमा गांव तक प्रस्तावित सड़क निर्माण विवादों में घिर गया है। शासन से प्रस्ताव मंजूर होने के बाद जब निर्माण की तैयारी शुरू हुई तो ग्रामीणों ने इसका विरोध किया।
13 मार्च को ठेकेदार जेसीबी लेकर काम शुरू कराने पहुंचे थे। इसी दौरान ग्रामीणों ने खेतों से मिट्टी उठाए जाने की आशंका जताई। उन्होंने ठेकेदार से अभद्रता करते हुए उन्हें लौटा दिया। इसके चलते निर्माण कार्य फिलहाल रोकना पड़ा। ग्रामीणों का कहना है कि खेतों से मिट्टी उठने पर खड़ी फसल को नुकसान होगा।
ऐसे में अभी काम शुरू करना किसानों के लिए हानिकारक साबित होगा। गांव के रामनारायण सहित अन्य ग्रामीणों ने कहा कि सड़क निर्माण कार्य फसल कटने के बाद ही शुरू कराया जाए। इससे किसानों की फसल सुरक्षित रह सकेगी। ग्रामीणों के विरोध के कारण अब सड़क निर्माण कार्य के समय पर पूरा होने को लेकर भी संशय की स्थिति बन गई है।
विज्ञापन
पीडब्ल्यूडी के सहायक अभियंता एचके गौतम ने कहा कि प्रक्रिया नियमानुसार होगी। वे बातचीत से समस्या का समाधान निकालने का प्रयास करेंगे।