{"_id":"611aae9a8ebc3e42bb60858a","slug":"road-accident-in-jalaun-two-people-died-and-one-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"जालौन में भीषण सड़क हादसा: ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत, एक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जालौन में भीषण सड़क हादसा: ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत, एक घायल
Tue, 17 Aug 2021 12:04 AM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
Published by: शिखा पांडेय
Updated Tue, 17 Aug 2021 12:04 AM IST
सार
राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस तीनों को लेकर जिला अस्पताल पहुंची, जहां कल्लू व सीताराम को मृत घोषित कर दिया गया। जबकि अवध बिहारी की हालत गंभीर देख उसे झांसी रेफर किया गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जालौन जिले के उरई में तेज रफ्तार ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई, जबकि तीसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। उसे झांसी रेफर किया गया है। पुलिस ने बताया कि फिलहाल ट्रैक्टर चालक फरार है और बाइक सवार भी हेलमेट नहीं लगाए थे।
सोमवार की रात आठ बजे के आसपास एक बाइक पर सवार तीन युवक अवध बिहारी, कल्लू और सीताराम कोंच से उरई की ओर आ रहे थे, तभी गढऱ गांव के पास सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक में जोर की टक्कर मार दी। इससे तीनों बाइक सवार सड़क पर गिरकर लहूलुहान हो गए।
राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस तीनों को लेकर जिला अस्पताल पहुंची, जहां कल्लू व सीताराम को मृत घोषित कर दिया गया। जबकि अवध बिहारी की हालत गंभीर देख उसे झांसी रेफर किया गया है। हादसे के कारण रोड पर कु देर के लिए वाहनों का आवागमन भी रुक गया।
विज्ञापन
पुलिस ने यातायात सामान्य कराया। पुलिस का कहना है कि कल्लू झांसी के मोठ और सीताराम गढऱ निवासी बताया जा रहा है। घायल अवध भी झांसी का ही रहने वाला है। पता मालूम कर परिजनों को सूचना दी जा रही है। ट्रैक्टर चालक मौके से गाड़ी समेत फरार हो गया है।