फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Rinku Singh Rahi's Facebook profile not visible amidst controversies.

Jalaun News: विवादों के बीच नहीं दिख रही रिंकू सिंह राही की फेसबुक प्रोफाइल

Tue, 21 Jul 2026 12:34 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jul 2026 12:34 AM IST
विज्ञापन
Rinku Singh Rahi's Facebook profile not visible amidst controversies.
उरई। आधा काम-आधा वेतन संबंधी पत्र और जनप्रतिनिधि से जुड़े विवाद के बाद अब एसडीएम न्यायिक रिंकू सिंह राही की फेसबुक प्रोफाइल भी नजर नहीं आ रही है। इसी फेसबुक पेज के जरिए उनके न्यायालय में प्रतिदिन के वादों से संबंधित जानकारी व उनके द्वारा लिखे गए पत्र अपलोड किए जाते थे। प्रोफाइल हटाने, डिएक्टिवेट करने या किसी अन्य तकनीकी कारण से उपलब्ध न होने को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।
विज्ञापन

पिछले कुछ समय से आईएएस रिंकू सिंह राही लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। सबसे पहले एसडीएम जालौन के रूप में उनका एक जनप्रतिनिधि के साथ कथित अभद्र व्यवहार का मामला भी चर्चा में आया। इस प्रकरण को लेकर दोनों पक्षों की ओर से अलग-अलग दावे किए गए। मामला सोशल मीडिया और राजनीतिक गलियारों तक पहुंचा, जहां समर्थकों और विरोधियों के बीच लगातार प्रतिक्रियाएं सामने आती रहीं। इसके बाद उनका स्थानांतरण एसडीएम न्यायिक के रूप में उरई कर दिया गया।
विज्ञापन

इसके बाद नगर पालिका की जांच को लेकर उनके द्वारा लिखे गए पत्र चर्चा में रहे तो नगर पालिका की ओर से पत्रों पर आपत्ति जताने के बाद उनके द्वारा लिखा गया वह पत्र चर्चा का विषय बना, जिसमें उन्होंने एसडीएम न्यायिक पद पर अल्प अवधि के कार्यकाल, वेतन निर्धारण और प्रशासनिक व्यवस्था से जुड़े मुद्दों का उल्लेख किया। पत्र में उन्होंने प्रशासनिक प्रक्रियाओं पर सवाल उठाए थे। पत्र सार्वजनिक होने के बाद प्रशासनिक हलकों के साथ-साथ सोशल मीडिया पर भी इसे लेकर व्यापक बहस शुरू हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन्हीं घटनाक्रमों के बीच अब उनकी फेसबुक प्रोफाइल दिखाई नहीं देने से चर्चाओं को नया मोड़ मिल गया है। रविवार से कई लोगों ने सोशल मीडिया पर स्क्रीनशॉट साझा करते हुए दावा किया कि रिंकू सिंह राही की फेसबुक प्रोफाइल अब सर्च करने पर उपलब्ध नहीं हो रही है। इसके बाद लोगों ने इसे हालिया विवादों से जोड़ना शुरू कर दिया। हालांकि यह स्पष्ट नहीं है कि प्रोफाइल स्वयं हटाई गई है, अस्थायी रूप से डिएक्टिवेट की गई है, गोपनीयता सेटिंग बदली गई है या इसके पीछे कोई अन्य तकनीकी कारण है।
सोशल मीडिया पर कुछ लोग इसे निजी फैसला बता रहे हैं, जबकि कुछ इसे हाल के विवादों के बाद उठाया गया कदम मान रहे हैं। वहीं कुछ यूजर्स का कहना है कि किसी व्यक्ति का सोशल मीडिया अकाउंट उपलब्ध न होना कई तकनीकी कारणों से भी हो सकता है। इन दावों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी है।

प्रशासनिक अधिकारियों की ओर से भी इस पूरे घटनाक्रम पर फिलहाल कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। न तो फेसबुक प्रोफाइल उपलब्ध न होने के कारणों पर कोई बयान जारी किया गया है और न ही सोशल मीडिया पर चल रही चर्चाओं पर कोई स्पष्टीकरण दिया गया है। रिंकू सिंह राही की ओर से भी इस संबंध में सार्वजनिक रूप से कोई टिप्पणी नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed