फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Ring the police on foot after DGP Decree

डीजीपी के फरमान के बाद पैदल घूमी पुलिस

Sat, 20 Feb 2016 11:13 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
अमर उजाला ब्यूरो, उरई Updated Sat, 20 Feb 2016 11:13 PM IST
विज्ञापन
Ring the police on foot after DGP Decree
पुलिस व जनता के बीच संवाद बढ़ाने को लेकर डीजीपी ने पूरे प्रदेश की पुलिस
विज्ञापन
को पत्र लिखकर निर्देश दिए कि  वह पैदल गश्त करे, इससे जनता में भरोसा बढे़गा और अपराधाें पर भी नियंत्रण होगा। इसी के तहत एसपी एन कोलांचि ने फोर्स के साथ शहर में पैदल गश्त कर लोगाें से बातचीत कर संवाद कर पुलिस की कार्यप्रणाली को परखा।

पैदल मार्च के दौरान एसपी को बाजार की सड़काें पर पाकर लोगाें ने उनसे बातचीत की। वहीं डकोर थानाध्यक्ष बृजनेश यादव ने मुहम्मदाबाद गांव आकर गांव में पैदल मार्च किया और लोगों से उनकी समस्याआें को सुनकर उनके निस्तारण का आश्वासन दिया। पुलिस को अपने बीच पाकर लोग कह उठे लगता है अब रामराज आ जाएगा। वही कालपी, कोंच व

कुठौंद, सिरसा कलार व डकोर सहित जिले भर की पुलिस ने अपने-अपने क्षेत्राें में गश्त कर जनता से संवाद किया। एसपी ने बताया कि इससे दोहरा फायदा होगा। एक तो पुलिस कर्मियाें की सेहत सुधरेगी और दूसरा जनता से सीधा संवाद होने से गांव में हो रहे अवैध कामों की जानकारी भी पुलिस को होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed