{"_id":"5dc1ca3d8ebc3e5b085dd334","slug":"respect-the-court-s-decision-orai-news-knp524010235","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोर्ट के फैसले का सभी सम्मान करें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोर्ट के फैसले का सभी सम्मान करें
विज्ञापन
राठ रोड स्थित गेस्ट हाउस में शांति समिति की बैठक में मौजूद डीएम व एसपी
- फोटो : ORAI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उरई। अयोध्या मामले पर सुप्रीम कोर्ट के आने वाले निर्णय को लेकर डीएम एसपी ने शहर के लोगों के साथ बैठक की। जिसमें लोगों से कोर्ट के फैसले का सम्मान करने की बात कही।
शहर के राठ रोड स्थित एक गेस्ट हाउस के सभागार में व्यापारियों, समाजसेवियों व शहर के संभ्रात लोगों की बैठक हुई। बैठक में जिलाधिकारी डा.मन्नान अख्तर ने कहा कि अयोध्या मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने वाला है। जिसमें आप लोगों को व्हाट्सएप, फेसबुक, ट्यूटर आदि पर कोई आपत्तिजनक पोस्ट और कमेंट नहीं डालना है। वहीं फैसले को लेकर किसी भी तरह की खुशी, प्रदर्शन और शक्ति प्रदर्शन न करें। जिससे किसी दूसरे की भावना आहत हो। सभी जाति धर्म मजहब के लोग मिलकर रहें।
वहीं खेतों में पराली न जलाएं। एसपी सतीश कुमार ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट का निर्णय किसी के पक्ष और किसी के विपक्ष में आएगा। जिसमें सभी को पूरे सम्मान के साथ मानना है। कहा कि पूरा विश्व हमारा परिवार है। हमें एक दूसरे के साथ देना है। वेद व्यास की धरती है कोई भी अव्यवस्था न फैलाएं। इस दौरान एएसपी अवधेश सिंह, सीओ संतोष कुमार, कोतवाल शिवगोपाल ने भी लोगों को संबोधित किया।
विज्ञापन
बैठक में केके गहोई, तरुण तिवारी, प्रशांत द्विवेदी, अजय मेहतेले, गरिमा पाठक, रामू अग्रवाल, हरीकिशोर गुप्ता, संजय टिकरिया, मीनू गोस्वामी, रघुवर दयाल, रविंद्र सिंह परमार, वालेंद्र तिवारी आदि लोग मौजूद रहे। वहीं रामपुरा के सिद्धपुरा चौकी प्रभारी राजेश कुमार ने शांति समिति की बैठक में कहा कि सभी लोग सोशल मीडिया पर वायरल होने वाली सूचनाओं से सावधान रहें। जाति वर्ग व सांप्रदायिक विशेष को लेकर कोई पोस्ट न डालें। अयोध्या मामले पर कोई भी फैसला हो उसपर शांति बनाए रखें। बैठक में कुलदीप कुमार, रिंकू मिश्रा, जयकुमार, सेवाराम, अनवार खां, कृष्ण कुमार शाह सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

शांति समिति की बैठक में उपस्थित व्यापारी- फोटो : ORAI