फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Residents created ruckus in the municipality premises

समस्या निस्तारण न होने से आजिज बाशिंदों ने किया हंगामा

Tue, 30 Nov 2021 12:09 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 30 Nov 2021 12:09 AM IST
विज्ञापन
Residents created ruckus in the municipality premises
उरई। जलभराव की समस्या से जूझ रहे शहर के मोहल्ला इंदिरानगर (वार्ड-छह) के बाशिंदों ने सोमवार को पालिका परिसर में जमकर हंगामा किया। ईओ ने मौके पर पहुंचकर आक्रोशित लोगों को समझा-बुझाकर शांत किया। उन्होंने पालिका जेई और सफाई निरीक्षक को मौके पर भेजकर समस्या निस्तारण के निर्देश दिए।
विज्ञापन

भाजपा नेता पुष्पेंद्र राजपूत के नेतृत्व में करीब एक सैकड़ा मोहल्लेवासी नगर पालिका पहुंचे और नगर पालिका प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। लोगों ने बताया कि बंबी व प्रभु पैलेस के आसपास के इलाके में जलभराव की समस्या है। इसके लिए लोग कई बार भाजपा किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्ष के नेतृत्व में ज्ञापन देकर समस्या के निस्तारण की मांग कर चुके है। पालिका प्रशासन की अनदेखी पर सोमवार को बाशिंदे पालिका दफ्तर पहुंचकर हंगामा करने लगे। उन्होंने पालिका प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन

कहा कि यदि समस्या का निदान नहीं होता है तो परिसर में बेमियादी आंदोलन शुरू कर दिया जाएगा। हंगामे की सूचना पर ईओ विमलापति मौके पर पहुंचे और उन्होंने सभी को समझा बुझाकर शांत किया। कहा कि समस्या के स्थाई समाधान के लिए वह प्रयास कर रहे हैं। जेई और सफाई निरीक्षक को मौके पर भेजकर सर्वे करने को कहा। इस दौरान आशीष पाल, अशोक, रामसेवक, फूलवती, मालती आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed