{"_id":"5dd198148ebc3e54cb574ffb","slug":"report-on-three-assaulted-by-polytechnic-students-orai-news-knp5264673151","type":"story","status":"publish","title_hn":"पालीटेक्निक के छात्रों से मारपीट में तीन पर रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पालीटेक्निक के छात्रों से मारपीट में तीन पर रिपोर्ट
विज्ञापन
माधौगढ़। राजकीय पालीटेक्निक के छात्रावास में घुसकर छात्रों के साथ मारपीट करने वाले तीन लोगों के खिलाफ प्रधानाचार्य ने थाने में तहरीर दे दी है। पुलिस ने एक नामजद व दो अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
बता दें कि माधौगढ़ थाना क्षेत्र के कैलोर गांव स्थित राजकीय पालीटेक्निक के छात्रावास में शुक्रवार की देर रात साथी की छात्र बर्थडे पार्टी मना रहे थे। तभी गांव के ही विमल अपने दो अज्ञात साथियों के साथ छात्रावास में पहुंचा और शोरशराबा करने से मना किया, जिससे उसकी छात्रों से झड़प हो गई। इसके बाद उसने अपने साथियों के साथ मिलकर छात्रों की पिटाई कर दी। वहीं सुरक्षा में तैनात पीआरडी जवानों ने विरोध किया तो उसने से अभद्रता कर मारपीट कर दी।
छात्रों ने इसकी सूचना फोन से डीएम व एसपी को दी थी। डीएम डा. मन्नान अख्तर के निर्देश पर रात में ही सीओ राहुल पांडेय व कोतवाल जेपी पाल पुलिस फोर्स के साथ पहुंच गए। शनिवार को भी कोतवाल पुलिस फोर्स के साथ पालीटेक्निक परिसर पर डटे रहे। वही छात्र प्रधानाचार्य वीके शर्मा के आने का इंतजार करते रहे। प्रधानाचार्य के आने के बाद रविवार को उन्होंने थाने में विमल सिंह सहित दो अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर दिया है।