फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Report of robbery against toll manager and colleagues

टोल मैनेजर व साथियों के खिलाफ लूट की रिपोर्ट

Tue, 24 Sep 2019 12:51 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 24 Sep 2019 12:51 AM IST
विज्ञापन
Report of robbery against toll manager and colleagues
आटा। टोल प्लाजा पर दो दिन पूर्व भाजपा नेता व टोल कर्मियों के बीच हुई झड़प के मामले में पुलिस ने टोल मैनेजर रघुवंश पांडे व उनके साथियों के खिलाफ लूट व मारपीट का मामला दर्ज किया है। थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह का कहना है कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। सीसीटीवी के फुटेज भी देखे जाएंगे।
विज्ञापन

बता दें कि शनिवार की सुबह चुर्खी क्षेत्र के सिकरी रहमानपुर निवासी भाजपा के बूथ सेक्टर प्रभारी प्रदीप सिंह चौहान सैतपुर संगठन का चुनाव कराने के लिए जा रहे थे तभी आटा टोल पर पर्ची कटवाने को लेकर वहां पर तैनात महिला कर्मचारी और प्रदीप कुमार के बीच कहासुनी हुई थी। जिसके सीसीटीवी के फुटेज भी सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे।
विज्ञापन

भाजपा नेता का आरोप है कि टोल मैनेजर व उनके कर्मियों ने उनकी गाड़ी का पीछा किया और आटा की ओर स्थित एक स्कूल के सामने उन्हें रोककर न सिर्फ उनके साथ मारपीट की बल्कि उनके 10,000 रुपये लूट लिए। जिसकी तहरीर उन्होंने उसी वक्त थाने में दी थी। जबकि शनिवार की देर शाम ही टोल मैनेजर की ओर से भी महिला कर्मी से अभद्रता व बूम तोड़ने की तहरीर दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने फिलहाल भाजपा नेता की तहरीर पर टोल मैनेजर व उनके चार अज्ञात साथियों के खिलाफ लूट व मारपीट का मंामला दर्ज कराया है। इस बावत टोल मैनेजर का कहना है कि वे फिलहाल लखनऊ में है, उन्हें एफआईआर की जानकारी अभी नहीं है। वहीं पूरे मामले को लेकर भाजपाइयों के भी थाना पुलिस पर दबाव बनाने की चर्चा रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed