{"_id":"61bf24649250a050526c3e25","slug":"report-cdpo-mobile-block-smart-card-orai-news-knp670381382","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगनबाड़ी कार्यकत्री नहीं लगा पा रही मोबाइल से उपस्थिति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगनबाड़ी कार्यकत्री नहीं लगा पा रही मोबाइल से उपस्थिति
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कदौरा। आंगनबाड़ी कर्मचारियों को दिया गया मोबाइल काम ही नहीं कर पा रहा है। उनके अनुसार सिर्फ इन मोबाइल पर कॉल आती है और पोषण एप चल पाता है। लगभग एक माह पहले ब्लाक क्षेत्र की आंगनबाड़ी कर्मचारियों को मोबाइल दिए गए थे। इससे उन्हें अपनी उपस्थिति और बांटे गए पोषण की रिपोर्ट ऑनलाइन देन का काम दिया गया था। पर कर्मचारियों के अनुसार अधिकांश के मोबाइल में उपस्थिति वाले साफ्टवेयर खुल ही नहीं रहे हैं।
आंगनबाड़ी कर्मचारी इंद्रा वर्मा, नफीस जहां, सोमवती, श्रीदेवी आदि ने बताया कि जब एक माह पहले मोबाइल को लेकर घर आए तो उसे चालू करने के लिए उसमें सिम डाला। पर कोई एप चालू नहीं हुआ। उक्त मोबाइल फोन में प्ले स्टोर लोड नही हो पा रहा है। इससे कोई भी एप नहीं चल रहा है। मोबाइल में नंबर भी सेव नही हो पा रहे हैं। इससे मोबाइल का उपयोग नहीं हो पा रहा है। आंगनबाड़ी संघ ब्लाक अध्यक्ष नफीस जहां ने मुख्यमंत्री से मांग की है कि कर्मचारियों को दिए गए स्मार्टफोन में आ रही दिक्कतों को दूर कराया जाए। प्रभारी सीडीपीओ गोमती देवी ने बताया कि कर्मचारियों की समस्या की जानकारी है। उच्चाधिकारियों को अवगत कराया गया है। जल्द मोबाइल का सॉफ्टवेयर में बदलाव किया जाएगा। इसके लिए कार्य योजना तैयार की जा रही है।