फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Report against a student beaten and beaten on charges of molestation

ीटने और पिटने वाले छात्र के खिलाफ रिपोर्ट

Wed, 04 Dec 2019 12:39 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 04 Dec 2019 12:39 AM IST
विज्ञापन
Report against a student beaten and beaten on charges of molestation
छेड़खानी के आरोप में पीटने और पिटने वाले छात्र के खिलाफ रिपोर्ट
विज्ञापन

वीडियो फुटेज से भीड़ के लोगों की भी पहचान की जा रही
फालोअप
अमर उजाला ब्यूरो
उरई। सोमवार को छेड़खानी के आरोप में शिक्षक नेता के बेटे के साथ की गई मारपीट के मामले में पुलिस ने नेता के बेटे व उसके साथी जिसने उसकी पिटाई शुरू की थी, दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। कोतवाल शिवगोपाल ने बताया कि भीड़ में जिन लोगों ने मारपीट की उन्हें भी चिह्नित किया जा रहा है।

बता दें कि सोमवार की दोपहर एक शिक्षक नेता के बेटे के साथ भीड़ ने मारपीट की थी। इसके बाद भीड़ ने भी उसे पीटा था और सड़क पर घुमाते हुए गांधी प्रतिमा तक लाए थे। हालांकि साथ में लाई गई किशोरी की ओर से छेड़खानी की बात से इंकार कर दिया गया था। जिससे मामले में पेंच फंस गया था। मंगलवार को पुलिस ने शिक्षक नेता के पुत्र व उसके साथी के खिलाफ सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकतें करना, मारपीट, बंधक बनाना और सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने का मामला दर्ज किया है। कोतवाल के मुताबिक भीड़ में शामिल जिन लोगों ने मारपीट में हिस्सा लिया, उन पर कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए मौके पर बनाए गए वीडियो फुटेज देखे जा रहे हैं, जल्द ही पिटाई करने वालों को भी दबोचा जाएगा। फिलहाल पकड़े गए दोनों आरोपियों को जेल भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed